फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flow cytometry test machine, which had been out of service for a long time, is now operational, allowing cancer and AIDS tests to be conducted.

Ambala News: लंबे समय से ठप फ्लो साइटोमेट्री टेस्ट मशीन फिर चालू, कैंसर व एड्स के हो सकेंगे टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Flow cytometry test machine, which had been out of service for a long time, is now operational, allowing cancer and AIDS tests to be conducted.
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री: संवाद
अंबाला। जिले की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री (आईपीएचएल) में एक बार फिर फ्लो साइटोमेट्री टेस्ट मशीन चालू हो गई है। करीब सात माह से इस मशीन के टेस्टों के दौरान मशीन में होने वाली रिफिलिंग किट खत्म होने के कारण टेस्ट नहीं हो पा रहे थे। जबकि कैंसर, एड्स व अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए फ्लो साइटोमेट्री टेस्ट बेहद जरूरी होता है। यह टेस्ट रोहतक या चंडीगढ़ पीजीआई के अलावा निजी अस्पतालों में होते हैं। इसलिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करीब 51 लाख रुपये की लागत से इस मशीन की खरीद कर कैंट के नागरिक अस्पताल की आईपीएचएल में रखा गया था।
विज्ञापन


ब्लड व फ्लूड के सैंपल के बाद पैथोलॉजिस्ट करते हैं रिपोर्ट तैयार
इस टेस्ट के लिए ब्लड से सैंपल या फिर पेट व फेफड़ों के आसपास भरे पानी के सैंपल से किया जाएगा। रिपोर्ट तैयार करने के लिए लैब में पैथोलॉजिस्ट डॉ. नीतू इसकी गंभीरता से जांच करती हैं। जरूरत पड़ती है तो इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए ऑनलाइन चंडीगढ़ व रोहतक पीजीआई के विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी। इस मशीन के साथ माॅनिटर, सैंपल स्टोरेज मशीन आदि अटैच है।
विज्ञापन



लैब में पहुंचे तीन नए माइक्रोस्कोप व अन्य उपकरण
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का हाल में ही बजट जारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उपकरणों व अन्य सामान की खरीद की जा रही है, इसके तहत ही टेस्टिंग के दौरान फायदेमंद साबित होने वाले तीन माइक्रोस्कोप भी खरीदे गए है, इसके अलावा टेस्टिंग में मददगार साबित होने वाले उपकरणों की भी खरीद की जा रही है, इससे पहले लैब के लिए पांच एसी पहुंचे थे, वहीं, लैब को सुंदर बनाने के लिए फर्नीचर की भी खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फ्लो साइटोमेट्री टेस्ट मशीन को दोबारा चालू कर दिया गया है। फिलहाल एड्स के सैंपल के लिए ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है, जबकि कैंसर आदि के कम ही सैंपल आते हैं।
- डॉ. नीतू, एएसएमओ, पैथोलॉजिस्ट छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed