फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flood's sting has left a wound, people get scared remembering the scene of devastation

Ambala News: बाढ़ का दंश दे गया जख्म, तबाही का मंजर याद कर लोग जाते हैं सहम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Flood's sting has left a wound, people get scared remembering the scene of devastation
अंबाला। जिले के लिए साल 2023 जहां विकास के मामले में अच्छा रहा, वहीं इस वर्ष कई चर्चित घटनाएं भी घटीं। जुलाई में आई बाढ़ ने जिले में कहर बरपाया। वहीं भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई। इसके अलावा राजनीतिक हलचल भी देखी गई। इसी साल किसानों ने बेसहारा पशुओं को गोशाला में छोड़ने के लिए प्रदर्शन किया। किसानों ने पशु पकड़ कर उपायुक्त कार्यालय के बाहर छोड़ दिए।
विज्ञापन

अंबाला में नौ जुलाई 2023 को आई बाढ़ ने 20 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा। घग्गर, मारकंडा, बेगना नदियों ने अपनी सीमाओं को छोड़कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अपना प्रकोप दिखाया। इस बाढ़ में 14 लोग व कई पशु बह गए। लोगों का कहना था कि ऐसी बाढ़ वर्ष 2003 में देखी थी। इसका प्रभाव ऐसा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद करना पड़ा। बाढ़ में कई गांवों के लोग छतों पर फंस गए थे। उन्हें लोगों व वायु सेना की मदद से राशन पहुंचाना पड़ा। इस बाढ़ में अंबाला के साइंस कारोबार को तोड़कर रख दिया। यह उद्योग पांच साल पीछे चला गया।
विज्ञापन


तीन मार्च 2023 को शहजादपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला-यमुनानगर पर स्थित कक्कड़ माजरा गांव के पास लोहे की टीन से लदे तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पर खड़ी प्राइवेट डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। यह बस उत्तर प्रदेश के बरेली से चलकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी में जा जा रही थी। टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सात लोगों की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे निर्मल सिंह व उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने साल के जाते-जाते 28 दिसंबर को आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ दिया। इस फैसले ने राजनीतिक खेमे में हलचल मचा दी और लोगों के बीच यह निर्णय चर्चा का विषय बन गया।

बेसहारा पशुओं की समस्या से किसान ही नहीं बल्कि आमजन भी परेशान हैं। इनके कारण कई हादसे हो चुके हैं। दूसरी ओर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों ने बड़ा फैसला लिया और फरवरी 2023 को किसानाें ने पशुओं को गांव से पकड़कर उपायुक्त कार्यालय के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद दोबारा से दिसंबर में किसान फिर पशुओं को लेकर पहुंच गए प्रशासन का दम फुला दिया।
प्रदेशभर से विदेश भेजने का सपना दिखाने वाले लोग खुलेआम गैरकानूनी तरीका अपना रहे थे। वह लोगों को फंसाकर धोखाधड़ी को अंजाम देते और लाखों रुपये हड़प जाते। इस मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ा निर्णय लेते हुए एसआईटी का गठन किया। जिससे प्रदेश में सैकड़ों मामले ऐसे सामने आए। इस मामले पर अब नियम भी बनाए जा रहे हैं।

अंबाला से कारोबारियों सहित अन्य लोगों को उड़ान भरनी हो तो चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। अब अंबाला से ही वह हवाई यात्रा का सफर कर सकेंगे। अंबाला में एयरपोर्ट बनाने की पुरानी मांग गृहमंत्री अनिल विज के प्रयासों से अगले साल तक पूरी हो जाएगी। इस पर निर्माण का कार्य तेजी से दिन रात चल रहा है।



मेयर शक्तिरानी शर्मा के गढ़ में अचानक से शहर विधायक असीम गोयल की एंट्री इसी साल हुई। यह देख मेयर ने खुले मंचों पर कई बार विधायक का विरोध किया। यह मामला बढ़ते-बढ़ते जुबानी जंग में तब्दील हो गया।



नगर निगम ने लोगों को पिछले तीन साल से लेकर छह वर्ष तक के कचरा प्रबंधन से जुड़े टैक्स को भेज दिया था। इसके बाद नोटिस भेजे गए थे जिसमें लोगों के हजारों रुपये बकाया दिखाए गया। इसके बाद लोग नगर निगम में पहुंचने शुरू हुआ और पार्षदों ने भी हंगामा किया। जब बात सरकार के पास पहुंची तो सरकार ने इस फैसले को वापस लिया। इसके बाद पूरे प्रदेश में सिर्फ वर्तमान का ही कचरा प्रबंधन टैक्स लेने का फैसला लिया था। इसके साथ ही पोर्टल पर इसे संशोधन किया।

भारतीय वायु सेना ने अपनी पांचवीं स्क्वाड्रन की प्लेटिनम जुबली के अवसर पर एयर शो आयोजित किया। जिससे देखने के लिए दूर-दूर से बच्चे आए। एयर शाे देखकर बच्चे काफी खुश हुए। उन्होंने विमानों के ऐसे करतब पहली बार देखे। जिसमें सूर्य किरण एरोबेटिक और आकाशगंगा टीम ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed