फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flood stopped in rivers, 50 thousand people affected, 1.65 lakh acres of crops damaged in 300 villages

Ambala News: नदियाें में थमा उफान, 50 हजार लोग प्रभावित, 300 गांवों की 1.65 लाख एकड़ फसलों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Flood stopped in rivers, 50 thousand people affected, 1.65 lakh acres of crops damaged in 300 villages
अंबाला टीम। अंबाला में नदियों का उफान थम गया है। हालांकि वीरवार देर रात्रि को मारकंडा में अचानक से उफान आ गया। जलभराव इतना अधिक था कि अंबाला-जगाधरी हाईवे पर पानी पहुंच गया। जिसने आसपास के गांवों के बाशिंदों की चिंता फिर बढ़ा दी। हालांकि सुबह तक पानी उतर गया।
विज्ञापन

बाढ़ जैसे हालातों में जिले में 50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही करीब 300 गांवाें में 1.65 लाख एकड़ से अधिक भूमि पर लगी फसल तबाह हो चुकी है। जिसमें धान, गन्ना व चारा से जुड़ी फसलें हैं। वहीं शहर के लिए अब सिर्फ सात दिन का पानी ही जनस्वास्थ्य विभाग के पास शेष बचा है। अभी तक सरकार ने मृतकों और घर का नुकसान उठाने वालाें के लिए तो प्रावधान किया है मगर अभी भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां नुकसान की भरपाई के लिए कोई योजना दिखाई नहीं दे रही है। जिसमें किसान, साइंस कारोबारी, कपड़ा कारोबारी और गांव में छोटा मोटा व्यापारी करने वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


मारकंडा का वीरवार सायं से जलस्तर जिस प्रकार बढ़ा सिंचाई विभाग व प्रशासन चिंता में आ गया था। मगर देर रात्रि को मारकंडा नदी का जलस्तर घटना शुरू हुआ तो राहत की सांस ली। मारकंडा नदी वीरवार रात करीब 9 बजे 9.5 फीट 46150 क्यूसेक के जलस्तर पर बह रही थी । जिसके बाद जलस्तर घटना शुरू हो गया था। रात दस बजे मारकंडा नदी का जलस्तर 9 फीट 43230 क्यूसेक पर आ गया था। उसके बाद स्थिति सामान्य होती गई और शुक्रवार शाम 5 बजे मारकंडा नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति करीब 5.3 फीट 17468 क्यूसेक पर आ गया था। वीरवार रात बेगना नदी के उफान पर आने के चलते नदी का पानी फिर से अंबाला जगाधरी मार्ग पर आ पंहुचा। जल्द ही पानी घटना भी शुरू हो गया था। दूसरी तरफ से यातायात पुलिस की देख रेख में जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहा : हाईवे पर बांधे पशु, चारे का संकट

ब्लॉक साहा क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में भारी बारिश होने के कारण गांव में पानी का जमाव अभी तक बना हुआ है। गांव में बाढ़ का पानी आने से ग्राम वासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शेरगढ़ निवासियों ने बताया कि बाढ़ का पानी आने से उनके पशु पानी में डूब रहे हैं। ग्राम वासियों ने अपने पशुओं को बचाने के लिए पानी में से निकाल कर साहा शाहाबाद रोड पर पशुओं को बांध दिया। उन पशुओं के ऊपर धूप से बचाने के लिए तिरपाल का सहारा लिया जा रहा है। गांव वासियों ने बताया कि पशुओं के लिए हरा चारा व सूखे भूंसा के लिए बहुत परेशान हो रहे हैं।



बारिश से कहां कितना हुआ नुकसान एकड़ में

प्रभावित फसलें धान गन्ना चारा

0 से 25 प्रतिशत नुकसान 19600 5000 50

26 से 50 प्रतिशत 21800 7300 1160

51 से 75 प्रतिशत 56200 1200 0

76 से 100 प्रतिशत 49400 0 1900

कुल- 147000 13500 4910
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed