फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flood of faith and culture at Gita Festival, to be held today

Ambala News: गीता महोत्सव में उमड़ा आस्था व संस्कृति का सैलाब, आज होगा संपन्न

Fri, 05 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith and culture at Gita Festival, to be held today
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार उत्साह और रौनक चरम पर रही। देश के कोने-कोने से पहुंचे लाखों पर्यटकों ने ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर यादगार पलों को आत्मसात किया। वीरवार को सुबह से ही पर्यटकों का सैलाब शिल्प मेले और सरस मेले की ओर उमड़ पड़ा, जहां उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र और डीआरडीए की ओर से लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। पर्यटकों ने जमकर खरीददारी की। शिल्प व सरस मेले के साथ महोत्सव आज शुक्रवार को संपन्न हो जाएगा। अंतिम दिन और भी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


शिल्प और सरस मेले में विभिन्न राज्यों एवं हरियाणा के सभी जिलों से आए शिल्पकारों और सेल्फ हेल्प ग्रुप ने अपनी कला और स्थानीय उत्पादों को प्रस्तुत किया। लकड़ी, मिट्टी, धातु और हैंडलूम की वस्तुएं खरीदने वालों ने खूब पसंद कीं। वहीं दूसरी ओर महोत्सव में आए लोगों के लिए खान-पान भी एक खास आकर्षण रहा। राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा, ताऊ बलजीत सिंह की गोहाना जलेबी, हरियाणा के देसी स्वाद, कश्मीरी काहवा और उत्तर-पूर्वी राज्यों के व्यंजनों ने लोगों को कई स्वादों की सांस्कृतिक यात्रा कराई।
विज्ञापन


ब्रह्मसरोवर के घाटों पर एनजेडसीसी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों ने अपनी वेशभूषा, लोक गीत और नृत्यों के माध्यम से देश की बहुरंगी संस्कृति से पर्यटकों को रूबरू कराया। दर्शकों ने तालियों और मोबाइल कैमरे की रोशनी से कलाकारों का खूब उत्साहवर्धन किया। सांध्य कालीन आरती में संगीत और आध्यात्मिकता का अनोखा संगम देखने को मिला। पर्यटकों का कहना है कि गीता महोत्सव में न सिर्फ धार्मिक अनुभव मिलता है, बल्कि भारतीय संस्कृति की विविधता को करीब से समझने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पवेलियन में झलकी लोक संस्कृति की अनूठी छटा
गीता महोत्सव में हरियाणा पवेलियन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहा, जहां हरियाणवी लोक संस्कृति की धूम देखने को मिली। हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में लोक कलाकारों ने रागनी, भजन, नृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दर्शक कलाकारों की धुन पर झूमते नजर आए। सामाजिक कुरीतियों पर आधारित रागनियों ने लोगों को जागरूक किया तो धार्मिक भजनों ने वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। हरियाणा पवेलियन में कला, संस्कृति और उत्साह का अनोखा संगम पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed