{"_id":"63486f108606053db2782dda","slug":"five-people-including-three-employees-who-were-drinking-alcohol-in-the-kothi-of-adgp-range-ambala-news-knl1243792145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी रेंज की कोठी में शराब पी रहे तीन मुलाजिम समेत पांच लोग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी रेंज की कोठी में शराब पी रहे तीन मुलाजिम समेत पांच लोग काबू
विज्ञापन
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित एडीजीपी अंबाला रेंज की कोठी में शराब पी रहे तीन मुलाजिमों समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
थाना छावनी पुलिस को दी शिकायत में एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि बुधवार की रात उन्हें सूचना मिली कि छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित एडीजीपी अंबाला रेंज की कोठी पर कुछ अज्ञात लोग शराब पी रहे हैं। वह कोठी पर पहुंचे तो देखा कि संतरी की पोस्ट के पास बने एक कमरे में पांच व्यक्ति बैठ कर शराब पी रहे हैं। इसके बाद साथी कर्मचारियों की सहायता से पांचों व्यक्तियों को काबू किया। पूछताछ करने पर पता चला कि मुख्य सिपाही सतबीर सिंह और दलवीर सिंह की पोस्टिंग पंचकूला, मुख्य सिपाही राकेश कुमार की पोस्टिंग अंबाला एसटीएफ में है। वहीं रविंद्र कुमार मोहड़ा और विनोद कुमार वीटा कॉलोनी का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 451 व एक्साइज एक्ट 72सी के तहत मामला दर्ज किया।
एडीजीपी की कोठी में शराब पीने का पता चला था। छापा मारा और पांचों को गिरफ्तार किया तो पता चला कि इसमें से तीन पुलिस मुलाजिम हैं। पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अभी सस्पेंड करने को लेकर उच्च विभाग से कोई निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन
-रामकुमार, डीएसपी, छावनी।