{"_id":"626ae86cabdcdf4148203db9","slug":"five-new-cases-of-corona-including-two-health-workers-ambala-news-knl1064608103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के पांच नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के पांच नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। वीरवार को दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें तीन लोगों में कोरोना के लक्षण मिले थे जब उन्होंने जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो-दो मरीज सिटी और छावनी से तो एक संक्रमित शहजादपुर से है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हो गई है।
राहत की बात यह है कि इन मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन पर स्वास्थ्य विभाग निगरानी रख रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से ऐहतियात बरतने की अपील की है। वहीं, नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार 779 हो गई है। इनमें से 40 हजार 221 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। विभाग के अनुसार अभी तक कुल 542 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
812 लोगों के लिए सैंपल
बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी है। वीरवार को विभाग ने कोरोना की जांच के लिए 812 लोगों के सैंपल लिए। विभाग के अनुसार अभी तक कुल 8 लाख 70 हजार 50 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 7 लाख 84 हजार 309 आरटीपीसीआर तो 85 हजार 741 एंटीजन किट से लिए गए हैं। वीरवार को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
विज्ञापन
2127 का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। वीरवार को 2 हजार 127 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 638 को बूस्टर डोज दी गई है। अभी तक कुल 20 लाख 82 हजार 469 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 10 लाख 47 हजार 142 को पहली तो 10 लाख 12 हजार 188 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की दोनों डोज लगाई गई हैं। वहीं कुल 23 हजार 139 लोगों को बूस्टर डोज लगी है।
कोरोना के नए मामले बढ़ने लगे हैं, इसलिए सभी को स्वयं सचेत रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला सिटी।