फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five names will be sought from schools for center in board examinations

Ambala News: बोर्ड परीक्षाओं में केंद्र के लिए स्कूलों से मांगें जाएंगे पांच नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Five names will be sought from schools for center in board examinations
अंबाला। नेशनल इंडिपेंडेंट अलायंस (निसा) के कैंट कार्यालय में वीरवार को हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव पहुंचे। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों के साथ बोर्ड परीक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही बोर्ड परीक्षा को नकल रहित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सेंटर और ड्यूटी संबंधी नियमों को बदला जा रहा है। इस वर्ष निजी स्कूलों से आस पास के पांच स्कूलों के नाम मांगे जाएंगे। उसी के अनुसार सेंटर और टीचर्स की ड्यूटी तय की जाएगी।
विज्ञापन

निसा कार्यालय पहुंचे बोर्ड के चेयरमैन ने निजी स्कूल संचालकों के साथ नकल रहित परीक्षा और उचित मूल्यांकन के संबंध में गहनता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नकल रहित परीक्षा के लिए किए गए प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। बोर्ड की परीक्षाओं में नकल का सिलसिला तेजी से घट रहा है। चेयरमैन ने कहा कि वह नकल को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि टीचर्स को ड्यूटी के लिए दूर न जाना पड़े। इससे पहले निसा कार्यालय पहुंचने पर नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फेडरेशन प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं, निसा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

डॉ. वीपी यादव ने कहा कि वह मूल्यांकन पद्धति में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी। अगले महीने सितंबर में हरियाणा ओपन स्कूल रि-अपीयर परीक्षा में यह प्रक्रिया लागू होगी। इसके बाद मार्च माह में वार्षिक परीक्षाओं में ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम व ऑन स्क्रीन मार्किंग लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में आंसर सीट कंप्यूटर में स्कैन हो जाती है। इसके बाद सिस्टम में अपलोड होती है। वहां फिजिकल मूवमेंट नहीं होता। ऑटोमेटिक सिस्टम से मार्किंग हो जाती है। यह मार्किंग प्वाइंट वाइस होगी। जिसमें समय भी आएगा कि कब आंसर शीट चेक हुई है। साथ ही रिपीट प्रश्न, अनचेक पेज का भी पता चल सकेगा और इसके बाद रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। अगर कोई दोबारा आंसर शीट देखना चाहेगा तो उसे तुरंत ई-मेल भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षक जहां पर अक्सर गलतियां करते हैं, कई बार ज्यादा नंबर दे देते हैं। एक प्रश्न रिपिट कर दिया तो भी अंक दे देते हैं, अनचेक पेज भी छोड़ देते हैं। फिर कुल अंक देने में गलतियां हो जाती है, मगर ऑन स्क्रीन मार्किंग में स्टेप वाइस अंक मिलेंगे। इस सिस्टम में शिक्षक स्क्रीन पर आंसर शीट चेक करेंगे।


मूल्यांकन पद्धति होगी डिजिटल और पारदर्शी
डॉ. वीपी यादव ने कहा कि वह मूल्यांकन पद्धति में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। इसके तहत प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जाएगा, जिसका फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के अन्य बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की।

मानक पूरे करने वाले निजी स्कूल भी बनाएंगे सेंटर
जो भी हरियाणा बोर्ड के स्कूल होंगे, चाहे वो राजकीय हो या निजी उन स्कूलों को मानक पूरे करने पर सेंटर बनाया जाएगा। पहले प्रदेश में 400 निजी स्कूलों को सेंटर बनाया गया था और अब इन सेंटरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed