फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five minors rescued from train coming from Bihar

बिहार से आने वाली ट्रेन से पांच नाबालिग किए रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Five minors rescued from train coming from Bihar
अंबाला। मानव तस्करी व बाल मजदूरी की सूचना को लेकर वीरवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर बिहार से आने वाली ट्रेन में से पांच नाबालिग रेस्क्यू किए गए। यह कार्रवाई बाल कल्याण परिषद, आरपीएफ, जीआरपी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने संयुक्त रूप से की। जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली गाड़ी में सर्च अभियान चलाया गया। इन बच्चों के साथ मिले लोगों से भी टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन

बच्चों की बाल कल्याण परिषद की टीम द्वारा काउंसलिंग की जा रही है। वहीं, इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन के साथियों ने इस ऑपरेशन को विफल बताया। उन्होंने कहा कि जीआरपी की मदद न मिलने की वजह से यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल नहीं हो पाया। बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य ने बताया कि वीरवार को सुबह हेड क्वार्टर से एक मेल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि जलपाईगुड़ी से अमृतसर कुछ बच्चे एक ट्रेन के द्वारा भेजे जा रहे हैं। अन्य विभागों से बात करके अंबाला में ट्रेन में रेड की और लगभग पांच नाबालिग को बरामद किया।
विज्ञापन

जीआरपी के सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली थी। अब इन बच्चों के आधार कार्ड चेक करके इनकी सही उम्र का पता लगाया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनकी तरफ से समय रहते ही सभी स्टाफ को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया था। सहयोग न मिलने की बात सरासर गलत है। बता दें कि इससे पहले भी 28 अक्टूबर और 11 नवंबर को इसी ट्रेन से पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 22 बच्चों को और उनको अपने साथ ले जा रहे लोगों को रेस्क्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed