{"_id":"683c98c6350130071c0e436c","slug":"five-electric-buses-reached-ambala-operational-soon-ambala-news-c-36-1-sknl1003-143681-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच इलेक्ट्रिक बसें पहुंची अंबाला, संचालन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच इलेक्ट्रिक बसें पहुंची अंबाला, संचालन जल्द
विज्ञापन
अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। स्वयं
अंबाला। अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें और पहुंच चुकी हैं। इनके आने से इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 10 हो गई है। ये इलेक्ट्रिक बसें वल्लभगढ़ स्थित पंचारी प्लांट से आईं है।
विभाग की ओर से इन बसों को अंबाला सिटी से साहा और अंबाला सिटी से अंबाला छावनी मार्ग पर चलाने की प्लानिंग है। एक और जहां विभाग की ओर से इन बसों की पासिंग, रजिस्ट्रेशन और बीमा कराया जाएगा। दूसरी और जेवीएम कंपनी के इंजीनियर द्वारा इन बसों का रखरखाव का काम पूरा किया जाएगा।
अंबाला में चल रहीं पांच इलेक्ट्रिक बसें
रोडवेज के अधिकारियों की ओर से अंबाला सिटी बस अड्डे से छावनी के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें सुबह साढे छह बजे से लेकर रात साढे नौ बजे तक संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही यह बसें दिनभर में पचास के करीब फेरे लगाती हैं।
विज्ञापन
पासिंग के बाद होगा रजिस्ट्रेशन
अंबाला सिटी बस अड्डे पर पहुंची इन इलेक्ट्रिक बसों की सबसे पहले पासिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद बसों का रजिस्ट्रेशन और बीमा करवाया जाएगा। इस प्रक्रिया में दो से तीन दिन का समय लगेगा। इसके बाद जेवीएम कंपनी के इंजीनियर इन बसों चेकिंग करेंगे। इसमें बसों के हार्न, प्रेशर, कैमरा, लाइट, सेंसर और गाड़ी के अन्य उपकरण की जांच की जाएगी। इसके बाद सप्ताह के अंत में यह बसें अंबाला की सड़कों पर संचालन शुरू कर देंगी। जेबीएम कंपनी की टीम ने बताया कि शनिवार की देर शाम को अंबाला में पांच बसें आई हैं। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अगले सप्ताह तक यह बसें संचालन शुरू कर देंगी।
वर्जन
अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें आई हैं। अगले सप्ताह तक इन बसों को संचालन शुरू हो जाएगा।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।