फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five best teams will participate at the zonal level today.

Ambala News: पांच श्रेष्ठ टीमें आज जोनल स्तर पर करेंगी प्रतिभागिता

Tue, 30 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 30 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five best teams will participate at the zonal level today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विजेता पांच टीमों के प्रतिभागी मंगलवार को जोनल स्तर पर कुरुक्षेत्र में प्रतिभागिता करेंगे। प्रथम दिन सीबीएसई बोर्ड की पांच टीमें जोनल स्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। इसके बाद बुधवार को हरियाणा बोर्ड की टीम जोनल स्तर पर प्रतिभागिता करेंगी।

जिला स्तर पर सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड की श्रेष्ठ पांच-पांच टीमों का चयन किया गया था। अब यह टीम जोनल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। सीबीएसई वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीम द्वितीय, द एसडी विद्या मंदिर स्कूल टीम तृतीय, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर चौथे व लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल टीम पांचवें स्थान पर रही थी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड में श्रेष्ठ पांच-पांच टीमों का चयन जोनल स्तर के लिए हुआ था। मंगलवार को सीबीएसई वर्ग की पांच टीम जोनल स्तर पर कुरुक्षेत्र में प्रतिभागिता करेंगी। बुधवार को हरियाणा बोर्ड की पांच टीमें अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

जोनल स्तर पर प्रथम टीम को 20 हजार, द्वितीय टीम को 15 हजार और तृतीय टीम को 12 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed