{"_id":"65b97be2dcbcb3ad010b6e54","slug":"five-became-thieves-to-become-rich-four-minors-ambala-news-c-36-1-sknl1017-117621-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमीर बनने के लिए पांच बन गए चोर, चार नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमीर बनने के लिए पांच बन गए चोर, चार नाबालिग
विज्ञापन
सीआईए-1 की टीम पकड़े गए गिरोह सदस्य से बरामद चोरी की ़3 बाइकें दिखाती हुई
अंबाला। जल्द अमीर बनने की चाह में चार नाबालिगों ने एक व्यक्ति संग मिलकर चोर बन गए। इसके बाद एक-एक करके 15 बाइकें चुरा ली। इसका खुलासा अंबाला सीआईए-1 की टीम की ओर से संरक्षण में लिए जाने के बाद किया।
पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि चारों नाबालिग को जहां बाल सुधार गृह में भेज दिया वहीं, कुरुक्षेत्र के मदूदा गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ जीतू को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि चारों नाबालिग अलग-अलग इलाकों में रहने वाले हैं। किसी को कानोंकान भनक न लगे इसलिए बाइकों को चुराने के बाद एक बंद नशा मुक्ति की पुरानी बिल्डिंग में छिपा देते थे। बाद में एक साथ उन्हें बेचने की फिराक में थे।
सीआईए-1 की टीम ने बताया कि आरोपियों ने अंबाला के अलावा कुरूक्षेत्र, लाडवा, शाहबाद व करनाल, नीलोखेड़ी से कई बरामद की थी। बता दें कि शिकायतकर्ता ललाना गांव निवासी सतबीर ने 11 सितंबर 2023 को थाना सदर अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 सितंबर को फैजलपुर गांव की गोगा माड़ी के पास से अज्ञात ने उसकी बाइक चोरी कर ली थी। इसके अलावा 22 जनवरी को दुराना गांव निवासी गुरचरण सिंह ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 जनवरी को उसकी बाइक चोरी हो गई थी।