फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First aid training given to 25 youths and girls

25 युवक व युवतियों को दिया प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
First aid training given to 25 youths and girls
अंबाला सिटी। रेडक्रॉस भवन के परिसर में लगभग 25 युवक -युवतियों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंबाला हरमेश चंद ने अगवत करवाया कि यदि समय रहते दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को यदि प्राथमिक सहायता मिल जाती है तो उसकी जान को बचाया जा सकता है। एक अच्छा प्राथमिक सहायक मरीज व डाक्टर के बीच एक कड़ी का कार्य करता है। वह रोगी की जान को बचाने और उसके दर्द को कम करने में सहायक होता है।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने प्रतिभागियों को प्राथमिक सहायता के नियमों का पालन करने, असहाय, बीमार व घायल व्यक्तियों की सहायता करने तथा प्राथमिक सहायता बारे जागरूक करने बारे शपथ दिलाई। ताकि भविष्य में अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिक सहायता का लाभ प्राप्त हो सके। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने प्रतिभागियों को प्राथमिक सहायता की परिभाषा, उदेश्य व कार्य क्षेत्र के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्राथमिक सहायता के नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण से व्यक्ति की श्वास व हृदय की धड़कन दोनों बंद हो जाएं तो समय रहते सीपीआर विधि से पुन: चालू किया जा सकता है, जिससे दुर्घटना के दौरान होने वाली मृत्यू दर में कमी लाई जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कोविड से बचने के उपायों व टीकाकरण के बारे जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed