{"_id":"663ffd9c59c005e0c40b53d6","slug":"first-aid-kit-of-election-workers-does-not-have-complete-items-ambala-news-c-36-1-ame1006-122968-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चुनाव कर्मियों की फर्स्ट एड किट में नहीं पूरा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चुनाव कर्मियों की फर्स्ट एड किट में नहीं पूरा सामान
Sun, 12 May 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 12 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने चुनाव कर्मचारियों के लिए फर्स्ट एड किट बनाई है। इस किट में एंटीसेप्टिक लिक्विड, एंटीसेप्टिक जैल, पट्टियां आदि सामान है ही नहीं। ऐसे में अगर कोई आपातकालीन स्थिति बनती है तो कर्मचारी को एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ेगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से किट उपलब्ध करवाई गई किट में बुखार, दर्द, उल्टी, जलन, खारिश, ऐलर्जी, दस्त और पेट दर्द के लिए पांच पांच गोलियां दी गई है। इसके साथ ही किट में सिर्फ एक पैकेट ओआरएस दिया गया है। ऐसे में अगर गर्मी के कारण कर्मचारियों को कोई परेशानी होती है तो उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।
जिला अंबाला में 900 से अधिक बूथ हैं, जिनके लिए 1000 से अधिक किटों को तैयार किया गया है। प्रत्येक बूथ पर पांच से सात कर्मचारी नियुक्त रहेंगे। ऐसे एक ओआरएस पैकेट से कैसे काम चलेगा। गर्मी के कारण निर्जलीकरण से बचाव को लेकर किट में एक 250 एमएल ओआरएस घोल का एक पैकेट है, जो सिर्फ एक व्यक्ति के लिए ही प्रर्याप्त है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंगला ने बताया कि विभाग को फर्स्ट एड किट तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस पर 1000 के करीब किट को तैयार किया गया है। एक किट में दर्द, बुखार, खारिज, पेट दर्द और दस्त से संबंधित दवाएं रखवाई गई है।
अगर किसी भी कर्मचारी या फिर मतदाता को किसी कारण कोई स्वास्थ्य समस्या होती है तो उसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 एंबुलेंस को लगाया गया है। एंबुलेंस में हर प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अगर किट को लेकर कोई जरूरी बदलाव होंगे तो वो भी कर दिए जांएगे।
एसएमओ डॉ. सुखप्रीत सिंह ने बताया कि विभाग के पास प्रर्याप्त मात्रा में ओआरएस के पैकेट उपलब्ध हैं। विभिन्न विभाग अपनी जरूरत के आधार पर ओआरएस के पैकेट स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त कर सकता है। गौरतलब है कि बीते दिनों ही स्वास्थ्य विभाग ने 50 हजार ओआरएस के पैकेट की मांग भेजी थी। आठ हजार पैकेट विभाग के पास पहले से ही उपलब्ध है।
विभाग की ओर से जो किट उपलब्ध करवाई गई है। उसमें अगर कोई बदलाव होगा तो वह किया जाएगा। मतदान के दौरान आपातकाल के लिए 10 एंबुलेंस को भी लगाया गया है। एंबुलेंस में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। - डॉ. संजीव कुमार सिंगला, एसएमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला