फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Firecracker warehouse running by ignoring the rules, CM Flying raided

नियमों को ताक पर रखकर चल रहे पटाखे के गोदाम, सीएम फ्लाईंग ने मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Firecracker warehouse running by ignoring the rules, CM Flying raided
अंबाला सिटी। नियमों को ताक पर रख कर चल रहे पटाखों के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने छापामारी की। इस मामले में जलबेहड़ा निवासी वैभव अग्रवाल के खिलाफ सीएम फ्लाइंग के एएसआई जीतेंद्र गौतम की शिकायत पर अंबाला शहर के सेक्टर नौ में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने पटाखों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह देने में असमर्थ रहा, इसके अलावा वहां पर सुरक्षा से जुड़े कोई उपकरण भी दिखाई नहीं दिए। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-9 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोदाम संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने की आगामी कार्रवाई शुरू की। उल्लेखनीय है कि विभाग को सूचना मिली थी कि जलबेड़ा रोड पर पटाखों का अवैध गोदाम बना हुआ है, जिसके पास न ही कोई लाइसेंस है और न ही सेफ्टी संबंधी उपकरण। इस दौरान गुप्तचर विभार से एसआई अनिल कुमार, गुर साहिब सिंह, वेद प्रकाश व अशोक कुमार व सीएम फ्लाइंग से एसआई हितेंद्र गौतम, गुरचरण सिंह व सुरक्षा एजेंट मोहित शर्मा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। रेड के दौरान पता चला कि सेक्टर-10 निवासी वैभव अग्रवाल अवैध पटाखे बेचने का धंधा कर रहा है। टीम ने वैभव के गोदाम में लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed