Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire raining from the sky, heat not only during the day but also at night

Ambala News: आसमान से बरस रही आग, दिन ही नहीं, रात में भी गर्मी की मार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, heat not only during the day but also at night
बस स्टैंड पर मुंह पर कपड़ा बांधकर गर्मी से बचकर जाते हुए यात्री। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। दिन ही नहीं बल्कि रात भी गर्म हो रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात्रि का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
सामान्य तापमान से तुलना करें तो दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक चल रहा है जबकि रात्रि का तापमान छह डिग्री अधिक है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी ने किस स्तर तक प्रभावित किया है। भीषण गर्मी और लू से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। गर्मी का असर बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीज : स्वास्थ्य विभाग ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। नागरिक अस्पताल में विशेष लू वार्ड आरक्षित किए हैं। रविवार को अवकाश होने के बावजूद अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। लू से प्रभावित होने वाले मरीजों के लिए अलग सेक्शन बनाया है। इसी प्रकार अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी में ही एक दो बेड ऐसे मरीजों के लिए आरक्षित किए हैं। लू और डिहाइड्रेशन के लक्षणों के साथ लोग उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में पसरा सन्नाटा : दोपहर के वक्त शहर के प्रमुख बाजारों में कर्फ्यू जैसा माहौल नजर आने लगा है। गर्मी के डर से ग्राहक शाम के वक्त ही बाहर निकल रहे हैं, जिससे व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक बाहर न निकलें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों (पानी, ओआरएस, नींबू पानी) का सेवन करने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

बस स्टैंड पर मुंह पर कपड़ा बांधकर गर्मी से बचकर जाते हुए यात्री। संवाद

बस स्टैंड पर मुंह पर कपड़ा बांधकर गर्मी से बचकर जाते हुए यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed