फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire in paint buckets, loss worth thousands

Ambala News: पेंट की बाल्टियों में आग, हजारों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in paint buckets, loss worth thousands
आग बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी।
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के सेक्टर नौ में घर में रखे पेंट और अन्य सामान में अचानक आग लग गई। आग का धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। आस पास के रहने वाले लोग भी दहशत में थे। मकान मालिक शैली आहूजा ने बताया कि उन्होंने घर में पेंट का काम करवाने के लिए पेंट का सामान मंगवाकर रखा था। वीरवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्हें पता चला कि उनके घर में आग लग गई है। उन्होंने तुंरत दमकल विभाग को इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना पाते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग के कारण घर में पेंट की बाल्टियाें में रखा सारा पेंट खराब हो गया। मुख्य फायर अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि उन्हें दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब सूचना मिली थी। घर में काफी मात्रा में पेंट का सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

पेंट के साथ साथ वहां पर थिनर भी रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है। एक घंटे बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियों की ओर से आग पर काबू पाया गया। मकान मालिक शैली आहूजा का कहना है कि आग के कारण उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

आग बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी।

आग बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed