फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire in one and a half acre sugarcane field

डेढ़ एकड़ गन्ने के खेत में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in one and a half acre sugarcane field
बराड़ा। बराड़ा सीवनमाजरा मार्ग के पास एक किसान के करीब डेढ़ एकड़ गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से साथ के खेत में बने पॉलीहाउस को भी नुकसान पहुंचा है। जब तक फायरब्रिगेड पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। किसान के मुताबिक जब उसके खेत में आग लगी उस समय वह बराड़ा बाई पास स्थित अपनी स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर था। उसने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बराड़ा निवासी नीरज राणा ने बताया कि रविवार को बराड़ा सीवनमाजरा रोड़ पर स्थित गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। किसी ने उन्हें फोन पर खेत में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह तुरंत खेत में पहुंचे और दमकल विभाग का सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया गया था। किसान ने बताया कि करीब डेढ़ एकड़ गन्ने में आग लगने से उनको करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उनका पॉलीहाउस भी है। जिसको आग के कारण नुकसान पहुंचा है लेकिन उसका अभी आंकलन नहीं किया गया है। पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed