फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire department hopes for a new building

Ambala News: दमकल विभाग को नए भवन की उम्मीद

Tue, 20 May 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire department hopes for a new building
अंबाला सिटी। लंबे समय से खस्ता हाल भवन में गुजारा कर रहे दमकल विभाग के कर्मचारियों को जल्द ही नया कार्यालय मिलेगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर 23 में दो एकड़ जगह भी चुन ली है। इसकी फाइल को मंजूरी के लिए निदेशालय भेज दिया है।
विज्ञापन

दमकल विभाग की ओर से नए भवन के निर्माण को लेकर सुझाव भी भेजे गए हैं। नया भवन बनने के बाद मौजूदा कार्यालय को सब स्टेशन बना दिया जाएगा। जहां पर स्थानीय घटनाओं से निपटने के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। अगर मंजूरी मिली तो तीन वर्ष के भीतर कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

ये दिए सुझाव
नए भवन में कर्मचारियों के रहने के लिए क्वार्टर जाएंगे। इसके अलावा फायर स्टेशन में पांच लाख लीटर का पानी का स्टोरेज टैंक भी बनाने का सुझाव दिया गया है। इससे गाड़ियों में पानी की कमी को हल किया जा सके। अकसर ही पानी भरने के लिए गाड़ियों को काफी दूर जाना पड़ता है। पानी की आपूर्ति के लिए बोर भी लगेगा। आग बुझाने वाली गाड़ियां खड़ी करने के लिए जगह भी बड़ी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम से निकलने में होती है परेशानी
वर्तमान में नावल्टी सिनेमा चौक के पास दमकल विभाग का कार्यालय मौजूद है। यहां से अगर दमकल विभाग की गाड़ी को बलाना या हिसार रोड स्थित किसी अन्य ग्रामीण क्षेत्र में जाना हो तो कपड़ा मार्केट से होकर गुजरना पड़ता है। मार्केट में वाहनों की कतारों के कारण दमकल विभाग की गाड़ी को निकलने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में हादसे के स्थान पर पहुंचने में अधिक समय लगता है।


गाड़ियों के लिए जगह भी कम
वर्तमान में मौजूद कार्यालय में 14 गाड़ियां हैं। इन्हें खड़ा करने के लिए विभाग के पास प्रर्याप्त स्थान नहीं है। इसलिए उन्हें पास ही स्थित मिल में अपनी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं। इससे आपातकालीन के समय निकलने में भी परेशानी नहीं होती।

वर्जन
फिलहाल हमारी ओर से नए भवन के लिए एचएसवीपी को सुझाव भेजे गए हैं। नए भवन से कर्मचारियों के साथ साथ घटनाओं पर भी जल्दी काबू पाया जा सकेगा।
तरुण मेहलावत, मुख्य फायर अधिकारी अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed