फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire broke out in Ambala Chawani

टेंट हाउस में आग, धुएं से तीन लोग बेहोश

Fri, 04 Oct 2013 12:37 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Fri, 04 Oct 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Ambala Chawani
अंबाला छावनी के कच्चा बाजार स्थित पुल चमेली इलाके में वीरवार देर रात प्रजापति टेंट हाउस में आग लग गई। आग में टेंट मालिक के परिवार समेत नौ लोग काफी देर तक फंसे रहे।
विज्ञापन


धुएं के कारण तीन लोग बेहोश हो गए। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए हैं। आग लगने से पुल चमेली इलाके के  लोगों में जबरदस्त हड़कंप की स्थिति बनी रही। मौके पर काफी संख्या में लोग व पुलिस भी जुटी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैंट के कच्चा बाजार पुल चमेली इलाके में सुरेश प्रजापति टेंट हाउस मौजूद है। इसके नीचे बहुत बड़ा गोदाम है। पहली मंजिल पर टेंट हाउस के वर्कर और दूसरी मंजिल पर मालिक का परिवार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार देररात अचानक टेंट हाउस के ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम में आग लग गई।

ये आग गोदाम के अंदरूनी हिस्से से लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते इस आग ने पूरे गोदाम को अपने अपनी चपेट में ले लिया।

इसी आग की  वजह से धुएं का जबरदस्त गुब्बार ऊपर मंजिलों तक पहुंचने लगा और घर क दीवारें एकदम से तेज गरम होने लगी। दूसरी व तीसरी मंजिल पर सो रहे लोगों को कुछ गड़बड़ का अहसास हुआ और जब उन्होंने देखा तो नीचे गोदाम धू-धूकर जल रहा था। जबकि नीचे उतरने की सीढ़ियां भी आग और धुएं की जबरदस्त चपेट में थी।
इसी दौरान फंसे लोगों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया और वहां धुआं और शोर देखकर आसपास के लोग व राहगीर पहुंच गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने वहां पहुंचकर सबसे पहले आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए  सीढ़ी दूसरी मंजिल पर लगाई और वर्करों को निकाला। तीनों वर्कर धुएं की वजह से बेहोश हो गए थे। जिनमें से एक विकलांग था।


उधर, टेंट मालिक के परिवार में दो महिलाएं, एक दो दिन की बच्ची व अन्य बच्चों को फटाफट से साथ लगी एक
दूसरे घर की छत पर लाया गया और वहां से दूसरे घर से उनका निकाला गया। एहतियातन इस टेंट हाउस के आसपास मकानों को भी तुरंत खाली करवाया गया।

फायर बिग्रेड कर्मियों को गोदाम के एकदम भीतर लगी आग की वजह से बने धुएं के गुब्बार की वजह से आग को काबू पाने में बहुत ज्यादा दिक्कत पेश आ रही थी। देररात तक आग बुझाने का काम जारीरहा, मगर टेंट हाउस में रखा काफी ज्यादा टैंट व अन्य कैटरिंग का सामान इत्यादि जल कर खाक बना चुका था। देररात तक बचाव कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed