{"_id":"69b5cea2da72ccac6f04cb8e","slug":"fire-breaks-out-in-mattress-warehouse-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159701-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गद्दे के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गद्दे के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
महेश नगर में गद्दों की दुकान में लगी आग बुझाते हुए दमकल कर्मी: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महेश नगर क्षेत्र के बब्याल रोड पर शनिवार दोपहर केके मेहंदी रत्ता यानी गद्दे के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे लाखों रुपये के गद्दे व फार्म जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
इस बीच गोदाम का दरवाजा खोलते समय दुकानदार करन का एक तरफ से चेहरा व हल्की बाजू झुलस गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट सामने आ रहा है। महेश नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
लपटें रिहायशी कमरे तक पहुंचीं : महेश नगर निवासी करन की गद्दों की दुकान है और दुकान के ठीक पीछे उन्होंने गोदाम बनाया है। गोदाम के ऊपर रिहायशी कमरा बना रखा है। शनिवार को अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गद्दों में रुई और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली। ऊपर दो कमरों को भी चपेट में ले लिया। पीड़ित दुकानदार करन ने बताया कि सीजन को देखते हुए कुछ दिन पहले ही गोदाम में नया माल मंगवाया था। आग इतनी तेजी से फैली कि 12 से 15 लाख का सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला।