{"_id":"697e5d2fd65e44f8140968cf","slug":"fir-against-four-dealers-for-attempting-to-grab-land-ambala-news-c-36-1-amb1001-157396-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जमीन हड़पने का प्रयास चार डीलरों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जमीन हड़पने का प्रयास चार डीलरों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। मंगत माजरा गांव में एक महिला पुलिसकर्मी के पति को नशे का आदी बनाकर उसकी करोड़ों की जमीन और घर हड़पने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने इस संबंध में चार प्रॉपर्टी डीलरों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अंबाला पुलिस लाइन में तैनात रजनी बाला ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि साल 2022 में उनकी सास की मृत्यु के बाद गांव के ही सुलेमान, दीनु, बलिया और सढौरा निवासी विक्की ने उनके पति गुरमीत सिंह को अपने जाल में फंसा लिया।
रजनी के मुताबिक, जब वह ड्यूटी और बच्चों की पढ़ाई के कारण अंबाला शहर में थीं, तब इन आरोपियों ने उनके पति को नशे की लत लगा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने नारायणगढ़ कोर्ट में सिविल सूट डाला तो आरोपियों ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी और घर के ताले तोड़कर कब्जे का प्रयास किया।