{"_id":"625f0dbc2f392e337c0f6d84","slug":"fighting-during-counseling-at-adr-center-of-narayangarh-court-case-registered-on-both-sides-ambala-news-knl105472238","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणगढ़ कोर्ट के एडीआर सेंटर में काउंसिलिंग के दौरान मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणगढ़ कोर्ट के एडीआर सेंटर में काउंसिलिंग के दौरान मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ कोर्ट के एडीआर सेंटर में काउंसलिंग के दौरान ससुराल व मायके पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नारायणगढ़ की बीपी कॉलोनी निवासी मनदीप कौर ने थाने में शिकायत दी है। उनका कहना है कि हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी 10 नवंबर 2019 को अंकुश के साथ हुई थी। उनका डेढ़ साल का लड़का है। शादी के बाद से ही पति व सास-ससुर दहेज के साथ-साथ छोटी-छोटी बातों के लिए प्रताड़ित करते थे। पति नशे में मारपीट करता था। उसने 21 जुलाई 2021 को महिला थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। तब पंचायती तौर पर फैसला हो गया था।
इसके बाद वह ससुराल चली गई, लेकिन पति ने दोबारा मारपीट शुरू कर दी। वह नारायणगढ़ अपने घर आ गई और महिला थाने में 20 मार्च 2022 को शिकायत दर्ज करवाई। इस संबंध में दोनों पक्षों को 8 अप्रैल को नारायणगढ़ कोर्ट में बुलाया था। परिवार के साथ वह और ससुराल पक्ष भी पहुंच गया। वकील काउंसलिंग कर रहे थे तो अचानक उसका पति भड़क गया और हमला कर दिया। उसने भाई सहित माता-पिता से मारपीट की। पति के साथ-साथ हरियाणा पुलिस अंबाला में बतौर एसआई तैनात ससुर धर्मपाल ने भी मारपीट की। उन्होंने जाते समय धमकी भी दी। मनदीप कौर की शिकायत पर पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, विवाहिता के पति अंकुश ने ससुरालियों के खिलाफ उस पर जानलेवा हमला करने, मारपीट व गंभीर रूप से घायल करने के आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि वह वकील के पास बैठा था तभी उसका ससुर व पत्नी सहित पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने अंकुश की शिकायत पर पत्नी मनदीप कौर, फूल सिंह, अमन, पवन, प्रीतम कौर के खिलाफ के केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मारपीट का मामला 8 अप्रैल का है।