फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fight outside Jaggi City Center, accused snatched the car and fled

Ambala News: जग्गी सिटी सेंटर के बाहर मारपीट, कार छीनकर भागे आरोपी

Sat, 06 Sep 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fight outside Jaggi City Center, accused snatched the car and fled
अंबाला। रंजिशन एक कार चालक पर हमला हो गया। हमलावर आरोपी की गाड़ी छीनकर भाग गए। रायपुर रानी के वार्ड नंबर एक निवासी अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अमित ने बताया कि 15 जुलाई को वह अपने दोस्त मानिक के साथ अपने जानकार को मिलने के लिए जग्गी सिटी सेंटर आए थे। यहां उनकी कार पंक्चर हो गई। जब वह जग्गी सिटी सेंटर के बाहर टायर का पंक्चर लगवा रहे थे तो अचानक पीछे से उन्हें हर्ष ने पकड़ लिया और थप्पड़ मारने लगा। इस दौरान उसके रणवीर व एक अन्य लड़का भी था। इस दौरान हर्ष ने उनके हाथ से जबरदस्ती कार की चाबी भी छीन ली। उन्होंने जबरदस्ती उसे व उसके दोस्त मानिक को दूसरी गाड़ी में बैठाया और साहा के पास मुख्य चौक पर लेकर आए। यहां भी उनसे मारपीट की गई और उनकी वीडियो बनाया कि उन्होंने हर्ष के रुपये देने हैं, इसलिए वह अपनी गाड़ी उसे सौंप रहा है। इस दौरान उन्होंने डरा-धमकाकर स्टांप पेपर भी हस्ताक्षर करवाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed