फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIFA team got incomplete preparations for football turf, Matthew of France returned dissatisfied

फीफा टीम को अधूरी मिलीं फुटबाल टर्फ की तैयारियां, असंतुष्ट होकर लौटे फ्रांस के मैथ्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
FIFA team got incomplete preparations for football turf, Matthew of France returned dissatisfied
अंबाला। छावनी में 117 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन वारहीरोज स्टेडियम में सोमवार फीफा की टीम ने फुटबाल टर्फ मैदान का निरीक्षण किया। टीम में गुरुग्राम की लैबो स्पोर्ट से फ्रांस के मैथ्यू व दीपक शामिल थे। जोकि फीफा की तरफ से स्टेडियम को सर्टिफाइड करने के लिए दोपहर एक बजे पहुंचे थे। जैसे ही टीम ने निरीक्षण शुरू किया तो मैदान में ढेरों अनियमिताएं पाईं गए। फ्रांस के मैथ्यू मैदान में पहुंचकर अकेले ही निरीक्षण करने लगे और खेल विभाग के अधिकारी कमरों में होने के बावजूद 10 मिनट के बाद मैदान में पहुंचे। अभी निरीक्षण शुरू ही किया था कि टर्फ पर एक कुत्ता बैठा हुआ मिला जिसे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खड़े होने के बावजूद भी हटाना उचित नहीं समझा। जब मैथ्यू खुद उसे हटाने लगे तो करीब 15 मिनट के बाद कहीं जाकर अधिकारियों ने सुध ली और उसे मैदान से बाहर किया।
विज्ञापन

इस निरीक्षण के दौरान खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता व अन्य कोच भी मौजूद रहे। लेकिन फीफा की टीम ने किसी से भी ज्यादा बात नहीं की और खुद मैदान का जायजा लेते रहे। करीब तीन घंटे मैदान पर रहकर मशीन की मदद से कई सैंपल लिए। आखिर में जाते समय टीम तैयारियों से असंतुष्ट दिखी और पूरी तैयारी होने के बाद दोबारा आकर जायजा लेने की बात बोलते हुए लौट गई।
विज्ञापन

मैदान की सफाई तक नहीं करवा पाया अंबाला प्रशासन
गुरुग्राम से आने वाली टीम को लेकर खेल व पीडब्ल्यूडी विभाग दोनों के अधिकारी गंभीर नहीं थे। टीम के आने की सूचना मिलने के दो घंटे बाद तक भी मैदान को साफ नहीं किया गया। टर्फ पर बिछाने वाली रबड़ के दर्जनों कट्टे मैदान के बीच ही पड़े थे। मैथ्यू निरीक्षण करते रहे और वह उस समय भी पड़े रहे। आखिर में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर लेबर को निर्देश देते हुए सभी कट्टों को हटवाने लगे। इतना ही नहीं मैदान के एक हिस्से में पूरी तरह से रबड़ गलत ढंग से बिछी हुई थी जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि मैदान पूरी तरह तैयार ही नहीं है। जबकि फीफा टीम को निरीक्षण के लिए बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैबो स्पोर्ट फीफा से स्वीकृत है। टर्फ मैदान पूरी तरह से तैयार होने की बात बोली गई थी और वह तभी निरीक्षण के लिए आए थे। यहां तो तैयारियां ही पूरी नहीं है। कुछ सैंपल ले लिए गए है बाकी दोबारा से निरीक्षण कर देखा जाएगा।
-दीपक, फीफा टीम का सदस्य
फुटबाल टर्फ मैदान का जायजा लेने के लिए फीफा की टीम आई थी। जल्द ही मैदान को पूरा कर लिया जाएगा। स्टेडियम में सभी काम तेजी से किए जा रहे हैं।
-कविता, डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed