{"_id":"66ee3648d5a74a2f80041ca9","slug":"female-partner-arrested-in-fraud-of-crores-ambala-news-c-36-1-sknl1017-129937-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: करोड़ों की धोखाधड़ी में महिला पार्टनर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: करोड़ों की धोखाधड़ी में महिला पार्टनर गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में नामजद विश्वास ग्रुप कंपनी की महिला पार्टनर रचनीत कौर जग्गी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर काबू कर लिया। महिला करीब दो माह से एक अलग मामले में सेंट्रल जेल में बंद थी।
थाना सेक्टर-9 पुलिस ने 30 मई 2024 को दर्ज एक सेना से रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद महिला को छह दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान महिला से पैसों की बरामदगी करवाई जाएगी।
दरअसल, शिकायत कर्ता सिटी के न्यू मिलाप नगर निवासी अमरीक सिंह ने 30 मई को थाना सेक्टर-9 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी रचनीत कौर जग्गी और विश्वास ग्रुप कंपनी के चेयरमैन पुरुषोत्तम भट्टी ने धोखाधड़ी की है। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत है। पोते कर्ण सिंह और अपनी पोती हरप्रीत कौर को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहता था। उसने विश्वास ग्रुप में जाकर बात की थी। आरोपियों ने 10 लाख रुपये में भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन
धीरे-धीरे कर पूरे पैसे ले लिए थे लेकिन दोनों को विदेश नहीं भेजा। पैसे लौटाने की बात करने पर धमकाया था। इसके अलावा महिला पर अलग-अलग थानों में भी मामले दर्ज है। हाल ही में बलदेव नगर थाने में भी लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।
वर्जन
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में रचनीत कौर जग्गी को गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान पैसों की बरामदगी की जाएगी।
इंस्पेक्टर संजय, थाना प्रभारी, थाना सेक्टर - 9