Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female doctor harassed

Ambala News: महिला डॉक्टर को किया प्रताड़ित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Female doctor harassed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर की एक महिला डॉक्टर ने पति, सास, ससुर और ननदों सहित ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई, जिस पर सेक्टर 9 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर सात निवासी शिकायतकर्ता डॉ. शफाक अग्रवाल ने अपने पति हिसार निवासी डॉ. तुषार जिंदल और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश जैसे आरोप लगाए हैं।

डॉ. शफाक ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2023 में शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने उन्हें वित्तीय खातों को हिसार स्थानांतरित करने और उनकी कमाई तक पूर्ण पहुंच प्रदान करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। सोने के आभूषणों और सिक्कों की बार-बार मांग की गई, जिसे रीति-रिवाजों का बहाना बताया गया। शिकायत में पति डॉ. तुषार जिंदल पर कई बार थप्पड़ मारने, धक्का देने और गाली-गलौज करने का आरोप हैं। उन्हें साधारण घरेलू फैसलों से भी वंचित रखा गया और छोटी-छोटी बातों पर अपमानित किया गया। सबसे गंभीर आरोप 20 जनवरी 2025 की रात का है, जब डॉ. शफाक ने दावा किया कि उनके पति ने सोते समय उन्हें कंबल से गला घोंटने की कोशिश की। उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया। डॉ. शफाक अग्रवाल की तहरीर पर सेक्टर 9 थाना पुलिस ने पति डॉ. तुषार जिंदल, ससुर डॉ. रमेश जिंदल, सास पुष्पा जिंदल, ननद मीनल गुप्ता और आगरा निवासी ननद शिखा जिंदल के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डॉ. शफाक ने तहरीर में बताया कि उन्हें एक परिचित के माध्यम से पता चला कि उनके पति का एक अन्य महिला के साथ संबंध था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed