{"_id":"646d0c7970141c766f0f44d4","slug":"fed-up-with-in-laws-lic-agent-committed-suicide-case-registered-against-five-ambala-news-c-36-1-amb1001-3759-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ससुराल पक्ष से तंग एलआईसी एजेंट ने की थी आत्महत्या, पांच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ससुराल पक्ष से तंग एलआईसी एजेंट ने की थी आत्महत्या, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत हादसा नहीं बल्कि आत्महत्या निकली। मृतक के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के बाद मंगलवार को जीआरपी ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सास, ससुर, पत्नी, साला और एक अन्य रिश्तेदार शामिल है।
सिटी निवासी बबिता खन्ना ने जीआरपी को बताया कि वो मथुरा एंकलेव में रहते हैं। उनका बेटा जतिन खन्ना एलआईसी का एजेंट था। उसे पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे। उन्होंने कई झूठे मुकदमे भी उसके खिलाफ दर्ज करवा रखे थे। इसमें उसका ससुर अश्विनी कुमार, सास, पुत्रवधू, साला गौरव व रिश्तेदार प्रेम लुथरा शामिल थे। उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी।
गौरतलब है कि सोमवार को अंबाला कैंट-चंडीगढ़ रेल सेक्शन पर दोपहर के समय एक व्यक्ति की लाश किलोमीटर नंबर 203/3-4 के पास मिली थी। प्राथमिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा था। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने जीआरपी थाने आकर मामले से जुड़ी जानकारी दी। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही ससुराल पक्ष से पूछताछ की जाएगी ताकि आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा सके।