फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fed up with harassment, a married woman swallowed poison and then hanged herself; she died three days later.

Ambala News: प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने निगला जहर फिर लगाया फंदा, तीन दिन बाद मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fed up with harassment, a married woman swallowed poison and then hanged herself; she died three days later.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर 35 वर्षीय एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद गले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें आदेश अस्पताल मोहड़ी में भर्ती कराया, जहां तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गांव बछरजापुर निवासी देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी प्रीति रानी की शादी करीब 14 साल पहले नन्हेडा निवासी अनूप के साथ की थी। प्रीति और अनूप के पांच बच्चे हैं। देशराज ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही प्रीति को उसके ससुराल वाले किसी न किसी बात को लेकर लगातार तंग करते आ रहे थे। जब भी प्रीति अपने मायके आती थी, तो वह बिलखते हुए ससुराल में हो रहे जुल्मों की दास्तान सुनाती थी।
विज्ञापन

प्रीति के पिता देशराज ने बेटी के ससुर, सास, देवर, देवरानी और नंनद पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मरने से पहले उनकी बेटी ने वीडियो बनाई थी, जिसे उसने अपने भाई अजीत के पास भेजा था। पिता के बयानों के आधार पर थाना पड़ाव पुलिस ने ससुर, सास, देवर, देवरानी और नंद समेत कुल सात लोगों के खिलाफ बीएनएस में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 और आपराधिक षड्यंत्र की धारा 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
4 अक्तूबर को उठाया आत्मघाती कदम, 7 को तोड़ा दम
पिता देशराज के अनुसार, ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना से आहत होकर प्रीति ने बीते 4 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे पहले जहरीला पदार्थ खा लिया और फिर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना का पता चलते ही उसका पति अनूप तुरंत उसे इलाज के लिए आदेश अस्पताल मोहड़ी ले गया। अस्पताल में डॉक्टर महिला का इलाज करते रहे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 7 अक्तूबर की रात इलाज के दौरान प्रीति ने दम तोड़ दिया।

------
सात लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
जांच अधिकारी भजन लाल ने बताया कि मृतका के पिता देशराज के बयान दर्ज कर ससुर भारत सिंह, सास रामरानी, देवर अजीत, देवरानी रीमा, देवर अजय सिंह उर्फ शुभम, नंदअन्नू कुमारी और नन्हेडा निवासी पूर्ण लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर है। मामले की तफ्तीश जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
----
प्रीति के पिता देशराज ने वीडियो की जानकारी तो दी लेकिन वीडियो उपलब्ध नहीं कराई। - प्रवीण आर्य, थाना प्रभारी, पड़ाव।
------
मामले में वीडियो मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह, डीएसपी, कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed