फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fearing Lawrence Bishnoi, a teenager was robbed of jewellery worth lakhs.

Ambala News: लॉरेंस बिश्नोई का डर दिखा किशोर से हड़पे लाखों के गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Fearing Lawrence Bishnoi, a teenager was robbed of jewellery worth lakhs.
पुलिस ने आरोपी और गहने खरीदने वाले सराफ के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर डराकर जंडली की शक्ति कॉलोनी निवासी युवक मनप्रीत सिंह ने पड़ोसी के 14 वर्षीय बेटे से लाखों रुपये के गहने हड़प लिए। आरोपी ने किशोर से कहा कि वह उसे भी लाॅरेंस के गैंग में शामिल करा देगा। ऐसा नहीं करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। थाना सेक्टर-9 पुलिस ने सैनिक विहार कॉलोनी के पंकज बजाज की तहरीर पर जंडली की शक्ति कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू व मोनिका ज्वेलर्स के मालिक नीरज पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सैनिक विहार कॉलोनी निवासी पंकज बजाज ने तहरीर में बताया कि उनकी माता प्रेम लता लंबे समय से बीमार थीं। मार्च माह में सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल थीं। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में देखभाल के लिए आते-जाते रहते थे। इस दौरान उनका 14 वर्षीय बेटा 9वीं का छात्र घर पर अकेला रहता था। पड़ोस में किराये पर रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू ने इसका फायदा उठाया।
विज्ञापन


आरोपी मनप्रीत ने किशोर से झूठी दोस्ती की और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का साथी बताया। फिर डरा-धमकाकर घर से गहने लाने को कहा। डर के मारे किशोर ने अपनी मां की तीन अंगूठी, किटी सैट, चैन सैट, दादी की बालियां और पिता की सोने की अंगूठी उसे सौंप दी। आरोपी ने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारी में जाने के लिए देखे गहने तो खुला राज
पंकज बजाज ने पुलिस को बताया कि जब परिवार को एक समारोह में शामिल होने के लिए जाना था, तब उन्होंने जेवरात संभाले। गहने गायब देख जब बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। बेटे ने बताया कि मनप्रीत ने सारा सोना विकास पब्लिक स्कूल के पास स्थित मोनिका ज्वेलर्स के मालिक नीरज को दे दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed