फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fear of thieves in Cantonment bus stand

Ambala News: छावनी बस स्टैंड में चोरों का डर

Wed, 05 Mar 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fear of thieves in Cantonment bus stand
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी रोडवेज की बस में सवार होती यात्रियों की भीड़। संवाद
अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा का नाम नहीं है। इस बस स्टैंड पर आए दिन कोई न कोई घटना घटित होती रहती है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर चार्जिंग पर लगे मोबाइल चोरी हो रहे हैं।
विज्ञापन

बस का इंतजार कर रही महिला से मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं। बसों में सवार होने वाले यात्रियों की जेब कट रही हैं। परिसर में बेसहारा गोवंश घूम रहे है जो यात्रियों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही वाहन चालक नियमों को ताक पर बस स्टैंड परिसर में यात्रियों को बसों के पास छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पहला मामला
महिला के हाथ से झपटा मोबाइल
पांच दिन पहले पानीपत से अंबाला छावनी बस स्टैंड पर आई महिला को पटियाला जाना था। इसके लिए महिला को बस स्टैंड से बस बदलनी थी तो वह छावनी बस स्टैंड पर उतर गई और बस की इंतजार करने लगी। थोड़ी देर बाद ही महिला के पास एक युवक आया और हाथ से महंगा मोबाइल छीन लिया। यह देख महिला ने शोर मचाया लेकिन पलक झपकते ही युवक मौके से फरार हो गया। महिला के अनुसार उसके मोबाइल की कीमत 52 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरा मामला
मोबाइल चार्जिंग से गायब

छावनी बस स्टैंड परिसर में ही पिलर के पास बिहार निवासी युवक जिसे पंजाब जाना था। वह खंभे पर लगे बिजली की सर्किट में मोबाइल चार्ज करने लगा। इसी दौरान खंभे के सामने बने शौचालय में बाथरूम करने के लिए चला गया। कुछ समय बाद जैसे ही वह वापस आया तो देखा कि वहां से मोबाइल गायब है। इसके साथ ही बस स्टैंड पर सुबह और शाम को यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। जैसे ही बसें बस स्टैंड में प्रवेश करती है तो यात्रियों की भीड़ बसों में सवार होने के दौरान उनकी जेब कट जाती है। इसके साथ ही बस स्टैंड में बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं, जिससे यात्रियों हो हादसे का डर लगा रहता है।




वर्जन



बस स्टैंड परिसर में दो होमगार्ड की डयूटी लगाई गई है। महाप्रबंधक के माध्यम से और होमगार्ड की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। जिससे यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की असुविधा न हो।
-भीम सिंह, कार्यवाहक संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed