{"_id":"668ddacd15542b25ce0c3db4","slug":"fear-of-accidents-due-to-encroachment-ambala-news-c-36-1-amb1002-125908-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अतिक्रमण से बन रहा हादसों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अतिक्रमण से बन रहा हादसों का डर
विज्ञापन
शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 72 अंबाला देहरादून मार्ग पर स्थित शहजादपुर में सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी के लिए बने नालों पर अतिक्रमण समस्या बना हुआ है। इससे यहां पर यातायात बाधित हो रहा है। जिससे बारिश का पानी भी निकलने का कोई मार्ग नहीं रहा है। हालात यह हैं कि यहां पर आए दिन दुर्घटना का भी डर लगा रहता। बार-बार प्रशासन से भी गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस मार्ग पर एक सरकारी स्कूल व मुख्य बस स्टैंड बना हुआ और हर समय यह मार्ग व्यस्त रहता है। इस मार्ग के हालात यह हैं कि यहां पर काफी वर्ष पहले राष्ट्रीय राजमार्ग से बरसाती पानी की निकासी के लिए विभाग की ओर से नाले बनाए गए थे। कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद सड़क के दोनों ओर दुकानों के बड़े-बड़े थड़े बनाकर सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण कर लिया। यहीं नहीं, दुकानदारों ने सड़क किनारे बने नाले भी लांघ दिए और सड़क तक अतिक्रमण करने से भी गुरेज नहीं किया।
अब दुकानों पर आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर खड़े हो जाते हैं । जिस कारण वहां से निकले वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नही बस स्टैंड भी यहां होने के कारण बस चालकों को बसें, बस स्टैंड के अंदर व बाहर निकलने के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बस स्टैंड के नजदीक दुकानदारों की ओर से अवैध अतिक्रमण के कारण शनिवार देर शाम एक रोडवेज चालक जब बस स्टैंड से बाहर बस लेकर निकला तो वह बस को मोड़ नही पाया, क्योंकि दुकानों के सामने वाहन खड़े होने के कारण सड़क पर जगह ही कम रह गई थी।
इसी बात को लेकर जब रोडवेज चालक ने दुकान मालिक को वहां से वाहन हटवाने के लिए कहा तो दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने चालक के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी थी और इस पर गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने जाम भी लगा दिया था। बावजूद इसके सड़क के दोनों ओर दुकानदारों की ओर से अवैध अतिक्रमण नहीं हट पाया। लोगों की प्रशासन से मांग है यहां से यह अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए।
यह बोले एसडीएम
इस मामले में एसडीएम यश जालुका का कहना था सड़क पर यातायात प्रबंधन के लिए डीएसपी ट्रैफिक को बोला गया है। अवैध अतिक्रमण को लेकर जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।