फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fear of accident due to illegal stops of bus drivers

Ambala News: बस चालकों के अवैध स्टॉप से हादसे का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to illegal stops of bus drivers
अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे ​स्थित महाराजा ढाबा के सामने खड़ी निजी बस सवारियां बैठाते हुए। संवाद
अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्गों पर से रोडवेज और निजी बस चालक धड़ल्ले से सवारियां बैठा रहे हैं। सवारियों के बैठाने के लिए कहीं भी बस रोक देते हैं। खासकर अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, अंबाला-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग और अंबाला अमृतसर हाईवे स्थित मंजी साहिब गुरुद्वारा, जग्गी काॅलाेनी के पास के स्थान सवारियों को बैठाने के अवैध स्टॉपेज बन गए हैं। इन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने भी यही हाल है। पहले यहां पर पुलिस कर्मी बसों का चालान करते थे मगर वह दिखाई नहीं देते हैं। राजमार्ग पर बस रुकने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है और हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी बस अड्डे के बाहर रोडवेज चालक द्वारा ई रिक्शा में टक्कर मारकर घायल करने का मामला सामने आया था। इस मामले में ई रिक्शा चालक के पैर में फ्रैक्चर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा ढाबे के सामने
अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे पर महाराजा ढाबा के सामने रोडवेज और निजी बस चालक बसों को रोककर दिल्ली, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र के यात्रियों को बैठाते हैं। पहले यहां पर पुलिस कर्मी हर समय मौजूद रहते थे और बस चालकों के ऑनलाइन चालान करते थे। लेकिन पिछले काफी समय से वह भी गायब है।
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल
अंबाला जगाधरी नेशनल हाइवे स्थित नागरिक अस्पताल के बाहर हाइवे के किनारे सभी निजी और रोडवेज बस चालक अपनी अपनी बसों को रोकते हैं और सवारियों उतारते और बैठाते हैं। जबकि बगल में ही पुलिस का बूथ बना हुआ है। कई बार अस्पताल के बाहर बसों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।लेकिन पुलिस कर्मी इस ओर ध्यान नहीं देते । अस्पताल में मरीज और उनके तीमारदारों का आना जाना लगा रहता है।
बस अड्डे के बाहर पुल के नीचे बुरा हाल
अंबाला छावनी बस अड्डे से पंजाब की ओर जाने वाली बसों के चालक बसों को पुल के नीचे और रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो और रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पास चालक बसों को हाईवे पर ही रोककर सवारियां बैठा रहे हैं।

अंबाला शहर मंजी साहिब गुरुद्वारा
अंबाला सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारा स्थित अमृतसर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब व हरियाणा रोडवेज की बसें अवैध तरीके से सवारियों को उतारती हैं। कई बार तो राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों बीच खड़ी कर देते हैं ओर सवारियों को उतारते हैं ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अन्य वाहन चालकों को भी अचानक अपनी गति कम करनी पड़ती है।
वर्जन
राजमार्गों पर बसों को नियमानुसार तय स्थान पर ही रोकना है। जो चालक अनियमितता कर रहे हैं उनके के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।

अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित महाराजा ढाबा के सामने खड़ी निजी बस सवारियां बैठाते हुए। संवाद

अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित महाराजा ढाबा के सामने खड़ी निजी बस सवारियां बैठाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed