फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Father wanted to become MP, son fulfilled his dream

Ambala News: पिता बनना चाहते थे सांसद, बेटे ने पूरा किया सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Father wanted to become MP, son fulfilled his dream
अंबाला लोकसभा सीट पर 25 वर्ष पहले मंत्री रहे फूलचंद मुलाना का भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था। वह चाहते थे कि अंबाला लोकसभा में सांसद बनें। मगर कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं कि वह दोबारा से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सके।
विज्ञापन

अब जब कांग्रेस ने वरुण चौधरी को अंबाला लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा तो वरुण के मन में भी कई प्रश्न थे। उन्हें डर था कि कहीं लोकसभा के चक्कर में मुलाना विधानसभा भी न चली जाए। मगर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिम्मत दी और वरुण ने चुनाव में कदम बढ़ा दिए। इसी के बाद से चर्चा थी कि पिता फूलचंद मुलाना के 25 साल पहले हारने का वह बदला लेने इस बार चुनाव में उतरे हैं। मगर वरुण ने नामांकन के दिन ही कह दिया था कि उन्होंने किसी से कोई बदला नहीं लेता है।
विज्ञापन

मगर एक मन में इच्छा जरूर रही होगी कि पिता का अंबाला का सांसद बनने का सपना जरूर पूरा करूंगा। हुआ भी ठीक वैसा ही, एक आम प्रत्याशी की तरफ अंबाला छावनी के मतगणना केंद्र पर वरुण चौधरी कंप्यूटर पर टकटकी लगाई बार-बार अपने परिणाम देख रहे थे। उनके चेहरे पर एक कशमकश देखी जा सकती थी। मगर दोपहर दो बजे के बाद चेहरे की खुशी बयां कर रही थी कि पिता का सपना पूरा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed