फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Father commits suicide by consuming poisonous substance on son's birthday

वोट बनाने का समय बढ़े, फार्म पंजाबी में भी हो उपलब्ध : झींडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Father commits suicide by consuming poisonous substance on son's birthday
अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन एडहॉक कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा वीरवार को शहर के गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के विश्राम गृह में पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने वोट बनाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया हुआ है, लेकिन वोट बनाने के लिए यह समय कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही वोट बनाने के लिए जो फार्म आए हैं, वह हिंदी में भेजे गए हैं, जबकि सरकार को गुरुघरों में पंजाबी भाषा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने सरकार से इसमें सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट फार्म को पंजाबी और हिंदी दोनों भाषा में भेजा जाए। एक तरफ पंजाबी होनी चाहिए और दूसरी तरफ हिंदी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 22 साल की लड़ाई के बाद बनी है। इसे अपमानित न किया जाए। प्रदेश में 18 लाख सिख बसते हैं और वह 25 विधायक जिताने व हराने की ताकत रखते हैं। उन्होंने कहा कि फार्म को लेकर भी ज्यादा दिक्कत आ रही हैं। अगर सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। झींडा ने कहा कि वोट बनाने के लिए सेवानिवृत्त पंजाबी शिक्षकों की भी सरकार मदद ले सकती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा वोट बन सके। वहीं झींडा ने कहा कि सरकार ने उन लोगों को प्रधान लगाया है, जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed