फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Father and son were selling liquor, scuffle with police

Ambala News: शराब बेच रहे थे पिता-पुत्र, पुलिस से की हाथापाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Father and son were selling liquor, scuffle with police
अंबाला सिटी। हरि नगर में शराब बेच रहे पिता-पुत्र को काबू करने गए हेड कांस्टेबल और सुरक्षा एजेंट के साथ पिता-पुत्र ने गालीगलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं बल्कि झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए आरोपी पिता पुत्र पुलिसकर्मियों के कब्जे से शराब और एक्टिवा छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

दरअसल थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि वह और सुरक्षा एजेंट थाना अंबाला शहर में तैनात हैं। वीरवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली कि हरिनगर नगर स्थित बंद फाटक के पास गुल्लू नामक व्यक्ति अपनी दुकान के बाहर बेटे दीपू के साथ एक्टिवा पर शराब रखकर बेच रहा है।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी गुल्लू की एक्टिवा और शराब कब्जे में ले ली। कार्रवाई देख गुल्लू व उसका बेटा दीपू तैश में आ गए और दोनों पुलिस कर्मियों के साथ झगड़ा करने लगे। आरोपी पुलिस कर्मियों को पीछे धकेलकर अपनी एक्टिवा और शराब लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed