{"_id":"69add343be5a2271f908bbf9","slug":"father-and-son-attacked-with-axe-due-to-land-dispute-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159396-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जमीनी विवाद के चलते पिता व पुत्र पर कस्सी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जमीनी विवाद के चलते पिता व पुत्र पर कस्सी से हमला
Mon, 09 Mar 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। शेरपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते खेत में काम कर रहे पिता व पुत्र पर हमला हो गया। मारपीट में कस्सी व बिंडे चलने के कारण दलबीर सिंह के कंधे पर चोट लगने के कारण 12 टांके आए तो बेटे सोहन के सिर पर भी चोट आई। घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शहजादपुर थाना पुलिस ने कर्मबीर, रामकरण, सिया, कांता देवी व पारस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित दलबीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे जब वह अपने बाड़े में मौजूद थे। परिवार की महिलाएं वहां काम कर रही थीं कि कर्मबीर, रामकरण, सिया, कांता देवी व पारस ने वहां पहुंचकर अचानक हमला कर दिया। हमले में वह ओर बेटा चोटिल हो गए थे।