{"_id":"5df68ea78ebc3e87df028271","slug":"fastag-system-ambala-news-knl15277149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंभू बैरियर से गुजरने वाले 37 हजार वाहन चालकों को राहत, हाइब्रिड लेन से कैश टैक्स भरने वालों से नहीं वसूला जाएगा डबल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभू बैरियर से गुजरने वाले 37 हजार वाहन चालकों को राहत, हाइब्रिड लेन से कैश टैक्स भरने वालों से नहीं वसूला जाएगा डबल टैक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ियों पर फास्टैग लगवाने की अवधि को केंद्र सरकार ने 30 दिन के लिए बढ़ा दिया है। तीसरी बार बढ़ाई गई अवधि से शंभू टोल बैरियर से रोज गुजरने वाले 37 हजार वाहन चालकों को राहत मिल गई है। हाइब्रिड लेन बनने से कैश टैक्स भरने वालों को भी अब डबल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इससे जिन 40 प्रतिशत वाहन चालकों ने अभी तक फास्टैग नहीं बनवाया है, उन्हें इसके लिए अधिक समय मिल गया है। अभी बैरियर से प्रतिदिन लगभग 20 हजार ऐसे वाहन चालक हैं जोकि फास्टैग की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। जबकि अन्य वाहन चालक पुरानी व्यवस्था के तहत ही टोल टैक्स का भुगतान कर रहे हैं।
17 हजार चालक कैश भर रहे हैं टैक्स
शंभू टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 37 हजार वाहन चालक गुजरते हैं। इनमें से 17 हजार चालक ऐसे हैं जोकि अभी भी टैक्स का भुगतान कैश में कर रहे हैं। इस कारण शंभू बैरियर पर कैश लेन को 6 से घटाकर तीन कर दिया है। वहीं 20 हजार के लगभग फास्टैग वाले वाहन चालक बिना किसी रुकावट के यहां से गुजर रहे हैं। इससे वाहन चालकों का समय और पेट्रोल दोनों की बचत हो रही है।
अन्यथा वसूला जाता डबल टैक्स
एनएचएआई की ओर से 15 दिसंबर से फास्टैग को पूरी तरह से लागू करने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन रविवार को इस अवधि को अगले 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इससे अभी जिन वाहन चालकों ने फास्टैग नहीं बनवाया है उन्हें फौरी राहत मिल गई है। अगर रविवार को फास्टैग को पूरी तरह लागू कर दिया जाता तो बैरियर से गुजरने वाले 17 हजार वाहन चालकों को डबल टैक्स की वसूली होती। क्योंकि ये चालक रविवार तक फास्टैग नहीं बनवा पाए थे।
विज्ञापन
जल्द बनवा लें फास्टैग
समय अवधि बढ़ाने के साथ ही फास्टैग को जल्दी से जल्दी बनवाने के एनएचएआई ने आदेश दिए हैं। लोकल स्तर पर भी अधिक से अधिक फास्टैग बनाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। इन्हें सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि अगली बार विभाग की ओर से इन तारीखों को आगे न बढ़ाना पड़े। फास्टैग बनवाने के लिए ग्राहक को अपना मोबाइल नंबर और वाहन रजिस्ट्रेशन दस्तावेज की कॉपी जो कि माय फास्टैग एप पर स्टोर होगी या फिर बैंक से भी खरीद सकते हैं। इससे जैसे ही आप टोल पार करेंगे अपने आप ही फास्टैग से टैक्स कट जाएगा।
लंबी लाइन देख स्वाइप मशीन से काटने लगे टोल
कैश की तीन लेन होने के कारण कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कतारों से निपटने के लिए टोल कर्मियों द्वारा स्वाइप मशीन की मदद से टोल काटना आंरभ कर दिया और टोल काटने के बाद फास्टैग की लाइन से वाहनों को भेज दिया गया। इससे जहां कर्मियों ने थोड़ी राहत की सांस ली। वहीं वाहन चालक भी लंबी लाइन में खड़े होने से बच गए। वहीं कई वाहन चालकों की गाड़ी प्लाजा पर खड़े-खड़े खराब हो गई। इससे टोल कर्मियों ने वाहन को धक्का मार कर साइड किया।
फास्टैग के लिए फिर 30 दिन का समय बढ़ा दिया गया है। हालांकि सरकार की ओर से अभी हमारे पास फाइनल नोटिफिकेशन नहीं आई है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए अभी तीन लेन कैश और तीन लेन फास्टैग के लिए रखी गई हैं। समय के अनुुसार ही लेन को कम किया जाएगा।
-वरुण शर्मा, मैनेजर, शंभू टोल प्लाजा