फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fascinated by Giddha, Bhangra and Haryanvi dance

Ambala News: गिद्दा, भांगड़ा और हरियाणवी नृत्य से मोहा मन

Mon, 22 Apr 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 22 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Fascinated by Giddha, Bhangra and Haryanvi dance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर स्थित पीकेआर जैन पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भगवान महावीर जन्मोत्सव व वैसाखी उत्सव को मनाने के लिए तरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने गिद्दा, भागड़ा और हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।
आयोजन गतिविधि प्रभारी डॉ. अमनप्रीत जस्सर व समस्त स्टॉफ के सहयोग से करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र नवकार मंत्र का उच्चारण कर किया गया। भगवान महावीर स्वामी के चरणों में पुष्प अर्पण व सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर उनकी वंदना की गई। सचिव संजीव जैन ने भगवान महावीर जयंती एवं वैसाखी की बधाई देते हुए सभी को महावीर जी की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

छात्रा राधिका ने माता त्रिशला के 14 स्वप्नों पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युक्ता व शानू ने भगवान महावीर के जन्म से संबंधित व भक्ति रस से सराबोर पलना झूले भजन पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। बीएड छात्रों की ओर से प्रस्तुत की गई। लघु नाटिका जीवन दर्शन में छात्रों ने महावीर स्वामी की शिक्षाओं को दर्शाया। हरीश ने एकल नृत्य, शालू, शिवांगी, रमा व रिद्धि ने गिद्धा-भांगड़ा और अर्चना ने हरियाणवी नृत्य से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. मुदिता भटनागर ने महावीर जयंती व बैसाखी पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह साझा दिवस अनुष्ठानों और सांस्कृतिक प्रथाओं का जश्न मनाने का दिन है। भावी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने और उनके साथ उत्सव मनाने के लिए एसएस जैन महिला मंडल से प्रधान रवि जैन व कार्यकारिणी सदस्य, जिनेश्वरी तरुणी मंडल से प्रधान शालू जैन व कार्यकारिणी सदस्य, स्वर्ण महिला मंडल व स्वध्याय मंडल सेक्टर-7 से प्रधान सीमा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed