फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers will take out candle march today, Will express protest by burning effigies on 26th

Kisan Andolan: किसान आज निकालेंगे कैंडल मार्च; 26 को पुतले फूंककर जताएंगे विरोध, शुभकरण की मौत पर पेंच फंसा

Sat, 24 Feb 2024 10:15 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Feb 2024 10:15 AM IST
सार

किसान आंदोलन में अब तक एक युवा किसान और किसानों मौत हो चुकी है। जिसको लेकर किसान में आक्रोश दिखाई दे रहा है। वहीं, युवा किसान शुभकरण की मौत के मामले पेंच फंस गया है। ऐसे में अब सभी की निगाह पंजाब सरकार पर है।

विज्ञापन
Farmers will take out candle march today, Will express protest by burning effigies on 26th
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा की ओर से आज की शाम को शहीद शुभकरण सिंह और अन्य तीन शहीद किसानों की स्मृति में कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा। 25 फरवरी को शंभू एवं खनौरी बॉर्डर पर देशभर के किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 26 फरवरी को देश में सभी गांवों और शंभू तथा खनौरी बॉर्डर पर पुतले फूंके जाएंगे। 27 फरवरी को दोनों फोरम की राष्ट्रीय स्तर की बैठक शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आयोजित होगी। फिर 28 फरवरी को दोनों फोरम की साझा बैठक आयोजित करके 29 को किसान आंदोलन के आगामी बड़े फैसले का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन


सैकड़ों किसान राजपुरा की तरफ से चलते हुए शंभू बैरिगेड तक पहुंचे
खनौरी बॉर्डर पर हुई युवा किसान शुभकरण की मौत के मामले में किसानों ने शुक्रवार को सिर पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में काले झंडे लेकर रोष मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों किसान राजपुरा की तरफ से चलते हुए शंभू बैरिगेड तक पहुंचे, जहां किसानों ने सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान खनौरी बॉर्डर पर हुए घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार को भी किसान में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन


युवा किसान शुभकरण की मौत के बाद केस दर्ज करने का पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। क्योंकि अधिकांश किसान नेताओं का मानना है कि पंजाब सरकार को मृतक किसान शुभकरण की मौत के मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज करना चाहिए। जब तक हत्या का केस दर्ज नहीं होगा, तब तक किसान नेता भी दिल्ली कूच का फैसला नहीं लेंगे। ऐसे में अब सभी की निगाह पंजाब सरकार पर है। इधर किसानों ने खनौरी में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सभी लोगों से घर व गाड़ियों पर काला झंडा लगाने की बात कही है। इधर, शुक्रवार को भी किसान सुस्ताकर अपना दिन काटते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed