{"_id":"616c699ab95b022bc81d0483","slug":"farmers-will-jam-the-railway-track-from-10-to-4-o-clock-today-ambala-news-knl868100111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आज 10 से चार बजे तक रेलवे ट्रैक करेंगे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आज 10 से चार बजे तक रेलवे ट्रैक करेंगे जाम
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित शाहपुर रेलवे फाटक।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर में हुए नरसंहार को लेकर सोमवार को किसान छह घंटे के लिए अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। भाकियू चढ़ूनी समूह के बैनर के नीचे सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक अवरुद्ध रहेगा। किसान गांव शाहपुर के रेलवे फाटक नंबर 102सी के नजदीक ट्रैक पर धरना देकर रोष प्रदर्शन करेंगे।
किसानों के रोष प्रदर्शन को लेकर पुलिस व प्रशासन सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगी। वहीं किसानों के रेलवे ट्रैक जाम को लेकर सतर्कता विभाग भी पूरी सक्रियता से कार्य में जुटा हुआ है। इससे पहले फरवरी माह में भी रोष प्रदर्शन किया गया था। वहीं 28 सितंबर को हुए किसान प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशनों के नजदीक बैठे किसानों की वजह से छावनी से आवागमन करने वाली लगभग 46 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से प्रभावित रहा था।
जीआरपी के प्रबंध
जीआरपी थाना प्रभारी विलायती राम ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा में तैनात जीआरपी की तीन रिजर्व फोर्स सहित अंबाला पुलिस की एक कंपनी मौके पर तैनात रहेगी। जीआरपी के लगभग 72 कर्मचारी पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार के दिशा-निर्देश अनुसार मौके पर तैैनात रहेंगे।
विज्ञापन
आरपीएफ के प्रबंध
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश हुड्डा ने बताया कि रेलवे ट्रैक व ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ के लगभग 50 कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। शाहपुर रेलवे फाटक सहित धूलकोट और शहर में विशेष निगरानी रखी जाएगी। मौके की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। आगामी जो भी आदेश होंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व की तरह चलेंगी बसें
किसान सिर्फ रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध करेंगे। सड़क जाम को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है और न ही ऐसे कोई आदेश आए हैं कि बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। उम्मीद है कि जीटी रोड सहित अन्य अंदरूनी सड़क मार्ग पूरी तरह से खुले रहेंगे। इसलिए रोडवेज पूर्व की तरह ही बसों का संचालन करेगी। फिर भी बसों के संचालन से पहले विभागीय अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-अजीत सिंह, अड्डा अधीक्षक, छावनी।
फरवरी में 500 किसानों पर दर्ज हुआ था मुकदमा
तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने फरवरी माह में भी शाहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया था। रेलवे ट्रैक अवरुद्ध कर ट्रेन परिचालन बाधित करने के आरोपी में 19 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट पर 500 किसानों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। यह धारा रेलवे ट्रैक बाधित कर ट्रेन परिचालन रोकने और बिना परमिशन के रेलवे की जगह पर घुसने को लेकर लगाई गई थी। हालांकि 6 माह बीतने के बाद भी इस मामले में आजतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अंबाला छावनी के शाहपुर स्थित रेलवे ट्रैक।- फोटो : Ambala