फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers will gherao the office of Sugarcane Commissioner Panchkula

गन्ना आयुक्त पंचकूला कार्यालय का घेराव करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers will gherao the office of Sugarcane Commissioner Panchkula
नारायणगढ़। वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 की गन्ने की पेमेंट न होने के कारण किसानों में रोष है। अब किसानों ने सोमवार को प्रदेश गन्ना आयुक्त पंचकूला के कार्यालय के घेराव का फैसला लिया है। इसके लिए भाकियू शहीद भगत सिंह और 21 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों ने गांव-गांव जाकर इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसानों से संपर्क किया।
विज्ञापन

किसान नेता जय सिंह जलबेहड़ा, गुरदेव सिंह बख्तुआ, कर्मवीर तुर्का हुसैनी, योगी नगोली व अन्य किसानों ने फिरोजपुर, मुगल माजरा, काठेमाजरा, कुल्लड़पुर, रामपुर, दनौरा बतौरा आदि गांवों का रविवार को दौरा किया। वहां उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए स्थानीय प्रशासन व मिल प्रबंधन किसानों की लगातार अनदेखी कर रहा है। किसानों के मिल की तरफ लगभग 78 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों ने बताया कि घेराव के लिए किसान सुबह साढ़े आठ बजे मिल के समक्ष 28 मार्च से चल रहे धरना स्थल पर इकट्ठे होंगे। इसके बाद वहां से पंचकूला घेराव के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed