फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers were welcomed by putting flower garlands in the villages, rally took out

गांवों में किसानों का फूल माला डाल किया स्वागत, निकाली रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers were welcomed by putting flower garlands in the villages, rally took out
अंबाला शहर में किसानों का स्वागत करते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सोमवार को भी दिनभर शंभू बॉर्डर पर दिल्ली से किसानों की वापसी का सिलसिला जारी रहा। जहां पर किसानों का भव्य स्वागत किया गया। वहीं क्षेत्र स्तर पर भी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का गांव स्तर पर फूल माला के साथ स्वागत किया और किसानों को जीत की बधाई दी। साथ ही किसानों ने रैली भी निकाली जो विभिन्न बाजारों से होते हुए अनाज मंडी पहुंची।
विज्ञापन

इससे पहले किसानों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका गुरु आशीर्वाद लिया। शंभू बॉर्डर पर व्यवस्था संभाल रहे किसान वजिंद्र सिंह कंबोज ने बताया कि मंगलवार को सुबह के समय सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा और उसके बाद लंगर वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही शंभू बॉर्डर पर पिछले एक वर्ष से चल रहे आंदोलन की समाप्ति की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को भी शंभू बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सुखमनी साहिब पाठ के बाद शंभू बॉर्डर पर जश्न भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव जलबेड़ा गांव कांवला में हुआ स्वागत
भारतीय किसान यूनियन के सदस्य सुखविंद्र सिंह, जय सिंह, नवदीप व अन्य अहम भूमिका निभाने वाले किसानों को हार पहनाकर सम्मानित किया। पहले किसानों का गांव जलबेड़ा में भव्य स्वागत हुआ और फिर गांव कांवला में भी किसानों को जीत की बधाई दी गई। इस दौरान किसान पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी अगर कहीं किसानों पर सरकार किसी तरह का अत्याचार किया जाता है तो वह किसानों के साथ हमेशा की तरह खड़े रहेंगे। इस दौरान बहुत से सदस्यों ने भाकियू चढूनी ग्रुप से नाता तोड़ते हुए अन्य किसानों के हित में बात करने वाली जत्थेबंदियों के साथ जुड़ने का एलान किया है। भाकियू के ब्लॉक वन के प्रधान सुखविंद्र सिंह ने कहा कि जिस भी जत्थेबंदी में राजनीति आएगी वह उससे दूरी बनाते हुए अन्य जत्थेबंदियों के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed