फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers' unions and the Congress have extended their support to the strike by Patwaris and Kanungos.

Ambala News: पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल को किसान यूनियन और कांग्रेस ने दिया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers' unions and the Congress have extended their support to the strike by Patwaris and Kanungos.
अंबाला सिटी में धरने पर बैठे पटवारी और काूननगो को समर्थन देते किसान यूनियन और सामाजिक संगठन के - फोटो : कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन अंबाला के तत्वावधान में प्रदेश यूनियन के आह्वान पर वीरवार को भाी जिला के पटवारी और कानूनगो धरने पर बैठे रहे। नए सॉफ्टवेयर में लगातार आ रही तकनीकी परेशानियों के विरोध में यह धरना दिया जा रहा है। इस दौरान किसान यूनियन, सामाजिक संगठन और जिला कांग्रेस कमेटी, अंबाला छावनी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ढिल्लों ने भी समर्थन दिया।
धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने पटवारियों की मांगों को वाजिब ठहराते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला छावनी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ढिल्लों कहा कि केवल नए पोर्टल बना देने से व्यवस्था डिजिटल नहीं होती। पोर्टल की तकनीकी खामियों की जिम्मेदारी आईटी विभाग की तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रोवर मशीनें दे दी गई हैं, लेकिन उनके सही संचालन के लिए प्रशिक्षण और ऑपरेटर नहीं दिए गए, जिससे दैनिक राजस्व कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान अमित कुमार ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर की तकनीकी दिक्कतों के कारण राजस्व विभाग के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इसका सीधा असर किसानों और आम जनता को मिलने वाली सभी सरकारी व राजस्व सेवाओं पर पड़ रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed