फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers unhappy with sunflowers

Ambala News: सूरजमुखी से किसान दुखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers unhappy with sunflowers
अंबाला सिटी की अनाज मंडी में सूरजमुखी की फसल को साफ करते मजदूर। संवाद
- सरकारी खरीद न होने पर मंडियों से फसल वापस ले जा रहे किसान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

जलबेड़ा। सरकार ने भले ही 25 मई से सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करने के अधिकारियों को कड़े आदेश दिए थे लेकिन धरातल पर हकीकत इसके उलट है। अंबाला शहर की अनाज मंडी में बुधवार को भी सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। मंडी में अपनी खून-पसीने की फसल लेकर पहुंचे किसान बेहद परेशान हैं। सरकारी खरीद न होने के चलते बेबस किसान फसल को वापस ट्रॉलियों में लादकर घर ले जाने को मजबूर हैं।




बढ़ सकता है किसानों का आक्रोश

इस मामले को लेकर जब किसानों ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों से बात की तो उनका रवैया टालमटोल वाला रहा। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी खरीद को लेकर जैसे ही केंद्र व राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश या आदेश आएंगे, उनका पालन कर खरीद शुरू कर दी जाएगी। सरकार की लेट-लतीफी और संबंधित विभागों के इस उदासीन रवैये के कारण आज किसान और आढ़ती दोनों चक्की के दो पाटों के बीच पिसने को मजबूर हैं। एक तरफ जहां किसान की महीनों की मेहनत मंडी में कौड़ियों के भाव बिकने की कगार पर है या घर लौट रही है, वहीं दूसरी ओर आढ़ती भी व्यवस्था ठप होने से परेशान हैं। यदि समय रहते पुख्ता कदम नहीं उठाए गए तो किसानों का आक्रोश सड़कों पर उतर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed