फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers troubled by power cuts staged a sit-in at the power house

बिजली कटों से परेशान किसानों ने पावर हाउस पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by power cuts staged a sit-in at the power house
बिजली के भारी कटों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने साहा पावर हाऊस केसरी पावर हाऊस पर ध? - फोटो : Ambala
साहा। बिजली के भारी कटों से परेशान भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने साहा पॉवर हाउस, केसरी पॉवर हाउस पर धरना दिया। किसानों का कहना है कि बिजली का कोई शेड्यूल नहीं है दिन भर बिजली के कट लग रहे हैं किसान ट्यूबवेल नहीं चला पा रहे हैं। जिसको लेकर एसडीओ केसरी ने किसानों को पॉवर हाउस के शेड्यूल के बारे में अवगत करवाया और उन्होंने बताया कि जैसे ही पॉवर सप्लाई पीछे से बहाल होगी यहां भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ केसरी अतितोष सिंह ने साहा पॉवर हाउस की अर्बन लाईट शेड्यूल के बारे में बताया उन्होंने कहा सुबह 2 बजे से 3 बजे तक, सुबह 5 बजे से 6 बजे तक, सुबह 8 बजे से 8.30 तक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक लाईट कट का समय रहेगा। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गांवों के शेड्यूल के बारे में बताते हुए कहा कि रात 11 बजे से 1 बजे तक 3 बजे से 4 बजे तक ओर सुबह 7 बजे से 8 बजे तक कट का समय रहेगा। उन्होंने कहा कि यह तो शेड्यूल के हिसाब से कट का समय है मगर इसके इलावा भी जरूरत पड़ने पर कट लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed