फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers submitted a memorandum to the Minister of Power, informed about the problems

किसानों ने बिजली मंत्री को ज्ञापन सौंप समस्याओं से कराया अवगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers submitted a memorandum to the Minister of Power, informed about the problems
शहजादपुर। समस्याओं व मांगों को लेकर किसानों का एक शिष्टमंडल किसान मजदूर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नरपत राणा की अगुवाई में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से चंडीगढ़ में मिला। किसानों ने बिजली मंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि शामलात देह, जुमला मालकान, मुश्तरका मालकान व अन्य जमीनों के बारे में सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है, इससे इन जमीनों पर कई पीढ़ियों से काश्त कर रहे किसान प्रभावित होंगे। एक्ट में संशोधन कर हकदार किसानों को ये जमीनें सौंपी जाएं।
विज्ञापन

जिन किसानों के बिजली बिल बकाया हैं, उनका ब्याज माफ कर बिल की किस्त बनाई जाए, ताकि किसान आसानी से बिल भर सकें। किसानों ने कहा कि नारायणगढ़ शुगर मिल की आर्थिक स्थिति सुधारने और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मिल में बिजली प्लांट की तरह एक-दो उद्योग और लगाये जाएं। किसानों ने बिजली मंत्री से कहा कि 6-7 महीने पहले टोबा से महमूदपुर की सड़क निर्माण के बारे में वे उनसे मिले थे, लेकिन सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। इस अवसर पर ब्रह्मपाल, महिन्द्र पाल, महिपाल, सिंदर, आशू, रिंकू, दीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed