{"_id":"66259ba80b8cffe90c0b77c6","slug":"farmers-stand-on-railway-tracks-operation-of-138-trains-affected-for-the-fifth-day-ambala-news-c-36-1-amb1001-121897-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, पांचवें दिन भी प्रभावित रहा 138 ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, पांचवें दिन भी प्रभावित रहा 138 ट्रेनों का संचालन
Mon, 22 Apr 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पंजाब-हरियाणा की सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर से लगे शंभू रेलवे स्टेशन पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा का रेलवे ट्रैक पर धरना पांचवें दिन जारी रहा। इस कारण रविवार को भी 138 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 65 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द कर दिया, जबकि 62 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया। पांच को बीच रास्ते में रद्द करना पड़ा तो छह को बीच रास्ते से वापस संचालित किया गया। दूसरी ओर 22 अप्रैल को जींद के खटकड़ टोल पर किसानों की महापंचायत को लेकर हरियाणा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर डटे किसान नेताओं ने कहा कि सोमवार को होने वाली महापंचायत में बड़े फैसले लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि किसान नेता चुनाव से पहले हरियाणा को आंदोलन का केंद्र बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसी कारण से ही महापंचायत के लिए जींद का खटकड़ टोल प्लॉजा चुना गया है। रविवार को धरने पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार किसी भी गलतफहमी में न रहे। हमारी महिलाएं इस लड़ाई में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। अब जब फसल की कटाई का समय है, जहां किसान अपने-अपने खेतों में कटाई के लिए गए हैं वहीं पर महिलाओं का आकर मोर्चा संभालना इस बात का प्रतीत है की संघर्ष जितना मर्जी लंबे समय तक चले, किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसान नेता सुरजीत सिंह फुल ने ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान की तुरंत भरपाई नहीं करने के लिए पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा।
ट्रेनों के मार्ग बदलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों को पहले चड़ीगढ़ के रास्ते साहनेवाल व लुधियाना की तरफ चलाया था, लेकिन अब इनमें से कुछ ट्रेनों को धूरी-समराला के रास्ते चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला कैंट स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अब लुधियाना जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन
सचखंड एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव से परेशानी
अमृतसर से श्री हजूर साहिब नांदेड़ जाने के लिए सबसे प्रमुख ट्रेन सचखंड एक्सप्रेस 12715 के अप-डाउन मार्ग में परिवर्तन का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें अमृतसर से अंबाला तक पहुंचने में ही कई घंटे का सफर करना पड़ रहा है। क्योंकि रेलवे पिछले तीन दिनों से सचखंड एक्सप्रेस को अंबाला कैंट स्टेशन पर रद्द कर रहा था, लेकिन रविवार को नांदेड़ से आने वाली सचखंड एक्सप्रेस को अंबाला कैंट पर रद्द करने की बजाए अमृतसर भेज दिया गया। जबकि सोमवार को अमृतसर से सफर करने वाले यात्री अंबाला कैंट पहुंच गए थे। इसकी जानकारी यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को दी तो वो भी नियमों में बंधे होने के कारण यात्रियों की कोई सहायता नहीं कर पाए।
अंबाला-चंडीगढ़ रेल खंड पर बढ़ा दबाव
अंबाला-लुधियाना का मुख्य रेल खंड बंद होने से पूरा दबाव अंबाला-चंडीगढ़ रेल खंड पर पड़ रहा है। इससे ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंच रही हैं। वहीं रेलवे ट्रैक पर लगातार दौड़ रही ट्रेनों के कारण दैनिक ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयार की गई योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगर दैनिक ट्रेनों को चलाया जाता है तो यह बीच रास्ते के छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर रुकेंगी और इस कारण पीछे आने वाले लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो जाएंगी।
पूर्णतौर पर रद्द
ट्रेन नंबर 4501, 4502, 4503, 4504, 4509, 4510, 4523, 4524, 4531, 4547, 4548, 4549, 4550, 4567, 4568, 4569, 4570, 4571, 4572, 4574, 4575, 4576, 4577, 4579, 4580, 4582, 4593, 4689, 4743, 4746, 6997, 6998, 12053, 12054, 12057, 12058, 12241, 12242, 12411, 12412, 12459, 12460, 12497, 12498, 14033, 14034, 14505, 14506, 14507, 14508, 14509, 14510, 14613, 14614, 14629, 14630, 14653, 14654, 14681, 14682, 14815, 14816, 22401, 22429 व 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस को पूर्णतौर पर रद्द किया गया।
बदले मार्ग से संचालित
ट्रेन नंबर 4624, 4651, 4684, 11057, 11058, 11077, 11078, 12013, 12014,12029, 12030, 12203, 12208, 12237, 12238, 12265, 12266, 12317, 12332, 12358, 12413, 12414, 12425, 12426, 12445, 12446, 12471, 12476, 12491, 12715, 12716, 12903, 12919, 12920, 13005, 13006, 13151, 13152, 13307, 13308, 14053, 14054, 14605, 14606, 14617, 14618, 14649, 14650, 15707, 15708, 18237, 18238, 22126, 22423, 22439, 22440, 22461, 22462, 22477, 22478, 22487 व ट्रेन नंबर 22488 अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस को साहनेवाल-चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते चलाया गया।
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 14888 को बठिंडा स्टेशन पर, 15211 को अंबाला स्टेशन पर, 14526 को बठिंडा पर, 14661 को दिल्ली, 14735 को बठिंडा स्टेशन पर रद्द किया गया।
बीच रास्ते संचालित
ट्रेन नंबर 14887 को बठिंडा से 15212 को अंबाला से, 12904 को निजामुद्दीन से, 14525 को बठिंडा से, 14662 को दिल्ली से, 14736 को बठिंडा से चलाया गया।
किसान आंदोलन को लेकर जो भी ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं, उनकी जानकारी लगातार उद्धोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों से साझा की जा रही है। इसके अलावा कंफर्म टिकट यात्रियों को भी ट्रेन के संबंध में संदेश भेजा जा रहा है। यात्री रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। - नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल।