फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers sitting on strike outside Nanhera FCI

नन्हेड़ा एफसीआई के बाहर धरने पर बैठे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on strike outside Nanhera FCI
एफसीआई गोदाम के बाहर धरने पर बैठे किसान - फोटो : Ambala
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान सोमवार छावनी के नन्हेड़ा के निकट स्थित एफसीआई कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। गेहूं में नमी की मात्रा घटाए जाने को लेकर जमकर रोष जताया। साथ ही नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। किसान नेताओं ने गोदाम के मुख्य दरवाजे के आगे की धरना जारी रखा, ताकि कोई भी गाड़ी अंदर या बाहर न आ सके। किसानों की मांगों केे लेकर तहसीलदार सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मांग लेकर सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस धरने में आसपास के गांव से सैकड़ों किसान पहुंचे। यहां तक कि गोदाम को आगे से पूरी तरह घेर लिया था। इस मौके पर किसान नेता उपप्रधान गुलाब सिंह, जिला प्रधान मलकीत, जय सिंह जलबेड़ा, सुखविंद्र सिंह व अन्य शामिल रहे। उनका कहना था कि कृषि कानूनों के खिलाफ और एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी लिए किसान कई महीनों से लड़ रहे हैं। किसान अपनी फसलों के मूल्य को चिंतित है। अगर जल्द इन मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

यह थी किसानों की मांगें
- सीधे बैंक खाते में भुगतान की व्यवस्था वर्तमान समय में वापस की जानी चाहिए। इसे जल्दबाजी में लागू करने से कई जटिल समस्याएं पैदा हो सकती हैं जो किसानों को फसल की कीमत चुकाने में बाधा उत्पन्न करेंगी।
विज्ञापन

- गेहूं की खरीद के लिए जमाबंदी जमा करने के फैसले को वापस लिया जाना चाहिए। फसल का भुगतान काश्तकार को किया जाना चाहिए।
- निर्धारित एमएसपी पर या उससे ऊपर के मूल्य पर ही खरीद की जानी चाहिए और उस कीमत से नीचे के खरीदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
- भारत सरकार एफसीआई का लगातार बजट कम कर रही है। साथ ही, एफसीआई के खरीद केंद्रों को कम कर दिया गया है। मांग है कि एफसीआई के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए और इसका पूरा उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लाखों करोड़ों लोगों के लिए भोजन का स्रोत एफसीआई के माध्यम से पीडीएस सेवा है। सरकार द्वारा भंडारण जारी रखा जाना चाहिए और सुचारू रूप से चलना चाहिए ताकि लोगों को भूख से पीड़ित न होना पड़े।
- किसान की फसल खरीद की प्रक्रिया को न्यूनतम समय में पूरा किया जाना चाहिए। बारदाना और अन्य सुविधाओं की कमी के कारण किसानों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

- एफसीआई के कच्चे कर्मचारियों से पक्के किए जाएं और रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए
इस गोदामों पर रही पुलिस की नजर
किसान यूनियन के प्रदर्शन को देखते हुए जिलेभर के गोदामों में पुलिस प्रशासन ने घासमंडी हैफेड कार्यालय, गोदाम घेल रोड, गांव खतौली-वन, खतौली-टू, मंडौर, मानकपुर, मोटामाजरा, बाबाहेड़ी रोड बाड़ा, स्टेट वेयर हाउस कॉर्पोरेशन गोदाम नसीरपुर, हैफेड गोदाम नसीरपुर, फूड एंड सप्लाई विभाग गोदाम रंगिया मंडी नन्हेड़ा, एफसीआई गोदाम मोहड़ा, एफसीआई गोदाम दुखेड़ी, एफसीआई गोदाम बांके बिहारी दुखेड़ी, स्टेट वेयर हाउस कॉर्पोरेशन गोदाम साहा, हैफेड गोदाम उगाला, स्टेट वेयर हाउस कॉर्पोरेशन गोदाम मुलाना, एफसीआई गोदाम नन्यौला, एफसीआई गोदाम गांव कुल्हड़पुर, एफसीआई गोदाम सब्जी मंडी के पीछे नारायणगढ़, एफसीआई गोदाम नजदीक डाकघर नारायणगढ़, एफसीआई गोदाम शहजादपुर मंडी, एफसीआई गोदाम अनाज मंडी के बाहर शहजादपुर, हैफेड गोदाम अनाज मंडी शहजादपुर, एफसीआई कार्यालय अंबाला कैंट की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed