{"_id":"668095e4e751de4de9060a1a","slug":"farmers-showcased-their-best-products-in-tarang-mela-ambala-news-c-36-1-amb1001-125358-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तरंग मेले में किसानों ने दिखाए बेहतरीन उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तरंग मेले में किसानों ने दिखाए बेहतरीन उत्पाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नाबार्ड की ओर से 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय तरंग मेले का आयोजन पंचायत भवन अंबाला सिटी में किया जा रहा है। इस मेले का उद्धाटन नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक निवेदिता तिवारी की ओर से किया गया।
समारोह में नाबार्ड महाप्रबंधक माया देवी भी उपस्थित रही। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तरंग मेले का उद्देश्य किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बढ़ावा देते हुए उन्हें सशक्त एवं समृद्धि की ओर ले कर जाना है। इस मेले में 6 प्रदेशों के 40 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के शिमला व चंबा के दूर दराज क्षेत्र पांगी के हेजलनट और मेवे, जम्मू कश्मीर के पश्मीना स्टाल, पेहोवा का शुद्ध देसी घी और गुड़, मिलेट के बिस्कुट जैसे विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
मेले में ज्यादा खरीद करने वाले ग्राहक को लक्की ड्रा में उपहार दिए जाएंगे। इससे पूर्व तरंग मेला में नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने एफपीओ द्वारा अपने उत्पादों के लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने किसानों को अपने उत्पादों को ओएनडीसी जैसे प्लेटफार्म पर रजिस्टर करवाकर ऑनलाइन मार्केटिंग और सेल का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड के डीडीएम पुष्पेंद्र कुमार व रितु वर्मा ने कहा कि इस मेले का किसानों को लाभ मिलेगा तथा वे किसानों को बड़े ग्राहकों से जोड़ने का प्रयास करेंगे। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर नीलेश ने कहा कि ग्रामीण बैंक किसानों की मदद के लिए सदैव तैयार हैं।
विज्ञापन
किसान सरकार एवं बैंक की स्कीमों का लाभ उठाएं और अपनी आय में वृद्धि करें। इस अवसर पर एलडीएम पुनीत कुमार ने कहा कि 35 बैंकों की 315 शाखाएं हैं, जिनकी ओर से किसानों को कृषि कार्ड, कृषि उपकरण खरीदने, मत्स्य पालन, डेयरी फार्मिंग के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाता है।
उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं बनाएं, जिनके लिए बैंक लोन स्वीकृत कर सकें। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से आए अधिकारी राजेश ने हरियाणा सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती, सॉयल हेल्थ कार्ड, मेरा पानी मेरी विरासत, धान की सीधी बिजाई सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डीजीएम मानवप्रीत सिंह, एलडीएम अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्यवर्धक और ऑर्गेनिक उत्पाद
हरियाणा में 124 एफपीओ हैं। इनसे लगभग 48 हजार किसान जुडे हुए हैं। वर्तमान समय में लोगों का रुझान प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ रहा है और इससे तैयार उत्पादों को खरीदने में बहुत से लोग रूचि भी ले रहे हैं, क्योंकि ये स्वास्थ्यवर्धक हैं। तरंग मेले के की ओर से एफपीओ से जुडे किसानों को यह भी पता लगेगा कि बाजार में क्या डिमांड है और उन्हें अनुभव भी प्राप्त होगा।