फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers should not face any problem in selling their produce: Shyam Singh

उपज बेचने में किसानों को न हो परेशानी : श्याम सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not face any problem in selling their produce: Shyam Singh
नारायणगढ़ की अनाजमंत्री में निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत करते कृ​षि मंत्री। प्रवक्ता - फोटो : samvad
मंत्री ने अनाजमंडियों का किया निरीक्षण,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाल। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को अंबाला छावनी, सिटी और नन्यौला अनाज मंडियों का औचक निरीक्षण किया। रबी सीजन 2026 के तहत गेहूं खरीद की तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को अपनी उपज बेचने में रत्ती भर भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि मंडी में फसल लाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। यदि प्लेट नहीं है, तो पेंट से नंबर लिखवाएं या कागज पर रजिस्ट्रेशन नंबर चिपकाएं। पारदर्शिता के लिए इस बार ट्रैक्टर की नंबर प्लेट को पोर्टल पर अंकित किया जाएगा। साथ ही, गेट पास की सुविधा के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कच्चे कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की लिफ्टिंग का कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिए। उनका लक्ष्य है कि फसल उठान के 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे किसान के खाते में पहुंच जाए। मंडियों की जियो-फेंसिंग की गई है और केवल पंजीकृत नोमिनी के माध्यम से ही गेट पास जारी होंगे। पत्रकारों से बातचीत में राणा ने कहा कि विपक्ष किसानों को बहकाने का काम कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार पिछले 11 वर्षों से हर वर्ग के हित में काम कर रही है। इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम दर्शन कुमार व मार्केट कमेटी के चेयरमैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

नारायणगढ़ की अनाजमंत्री में निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत करते कृषि मंत्री। प्रवक्ता

नारायणगढ़ की अनाजमंत्री में निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत करते कृषि मंत्री। प्रवक्ता- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed